×

Shakarkand ke Fayde: इन बीमारियों से हैं परेशान, तो जरूर करें शकरकंद का सेवन

Shakarkand ke Fayde: सर्दियों में शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर पाया जाता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 27 Nov 2021 3:02 PM GMT
सर्दियों में शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए
X

सर्दियों में शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Shakarkand ke Fayde: आजकल की इतनी दौड़ भाग वाली जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य (Health Benefits Of Sweet Potato) का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। खासकर के सर्दियों के मौसम (Sweet Potato Benefit in Winter Season) में हमें अपने स्वास्थ्य की ज्यादा देखभाल करनी चाहिए। सर्दियों में अक्सर कर के लोगों को ठंड लग जाती है, जिसके चलते सर्दी खांसी जैसी बीमारी हो जाती है।

शकरकंद को कहा जाता है सूपरफूड

बीमारी से बचने के लिए हमे सर्दियों में शकरकंद (Shakarkand) का सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग इसका सेवन नहीं करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर पाया जाता है। शकरकंद के सेवन से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह एक तरह का सूपरफूड (Superfood) माना जाता है।

बीमारी से बचने के लिए हमे सर्दियों में शकरकंद का सेवन जरूर करना चाहिए (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


सर्दियों में है फायदेमंद शकरकंद (Sardiyon Mein Shakarkand Ke Fayde)

सर्दियों के मौसम में शकरकंद बहुत आसानी से बाजार में मिल जाता है। आज हम आपको शकरकंद के फायदे बताएंगे। ताकि जो लोग शकरकंद का सेवन नहीं करते हैं, वो लोग भी इसका सेवन करने लगें।

आंखो की रोशनी के लिए शकरकंद रामबाण

शकरकंद का इस्तेमाल आंखो की रोशनी के लिए बेहद फायदेंमद माना जाता (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

शकरकंद का इस्तेमाल आंखो की रोशनी के लिए बेहद फायदेंमद माना जाता (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया) है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो कि हमारे आंखों (Ankhon Ki Roshni Badhane Ke Upay) के लिए बहुत लाभदायक होता है। अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे को चश्मा लगने वाला है उसके आंखो की रोशनी कम हो रही है तो आप अपने बच्चे को जरूर शकरकंद का सेवन करवाएं।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद शकरकंद

शकरंकद का इस्तेमाल शुगर (Diabetes Diet Tips Shakarkand) के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। लोग सोचते होंगे कि शकरंकद मिठा होता है, तो शुगर के मरीज कैसे खा सकते हैं। लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत लो मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाला मैगनिशियम शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है।

शकरंकद (Shakarkand) डाइजेशन की समस्या को करता है दूर

सर्दियों के मौसम में तो आए दिन हम कुछ चटाकेदार मसालेदार खाना खा लेते है। लेकिन उसके बाद हमको डाइजेशन की समस्या शुरू हो जाती है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर हमारे खाने को आराम से डाइजेस्ट कर देता है। शकरंकद के सेवन से हमारे शरीर में पानी की मात्रा भरपूर बनी रहती है।

शकरकंद से डाइजेशन की समस्या शुरू हो जाती है (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


स्किन और बालों के लिए शकरंकद (Shakarkand) लाभदायक

स्किन और बालों के लिए भी शकरंकद बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से हम अपने बालों का घना बना सकते हैं। साथ ही सर्दियों में रूखी हो जाने वाली स्किन के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

शकरंकद (Shakarkand) सूजन को करता है कम

शकरकंद से सूजन कम हो जाती है (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

शकरंकद के इस्तेमाल से शरीर में सूजन की परेशानी या फिर गठिये का रोग भी सही जाता है। ज्यादातर लोगों को सर्दियों में पैरों में सूजन की समस्या हो जाती है, जिससे उनको चलने फिरने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अगर वो रोजाना नियमित रूप से शकरकंद का सेवन करते हैं तो यह बहुत फायदेमंद साबित होता है।

मेमोरी को बढ़ाने में शकरंकद (Shakarkand) करता है मदद

आजकल मेमोरी इश्यूज बहुत कॉमन हो गया हो, फिर चाहे वह बच्चा हो या कोई बड़ा लेकिन कुछ भी चीज भूलने की बीमारी लोगों को लगी ही रहती है। शकरकंद के सेवन से हम अपने मेमोरी का इम्प्रूव कर सकते हैं। यह बहुत लाभदायक होता है।

Shraddha

Shraddha

Next Story