×

Side Effects of Curd: दही है सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन ना करे ऐसे समय में सेवन

Side Effects Of Curd:दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।दही के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।डायटीशियन भी रोजाना दोपहर में एक कटोरी दही खाने की सलाह देते हैं।

Anupma Raj
Published on: 18 July 2022 12:53 PM GMT (Updated on: 18 July 2022 1:03 PM GMT)
Side effects of Curd
X

Curd ( Image: Social Media)

Side Effects Of Curd: दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दही के सेवन से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। डायटीशियन भी रोजाना दोपहर में एक कटोरी दही खाने की सलाह देते हैं। दही खाने से त्वचा संबंधी परेशानी खत्म हो जाती है। साथ ही दही का सेवन हड्डियों और ह्रदय संबंधित रोग में राहत दिलाने का काम करता है।

दही का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या भी समाप्त हो जाती है। जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं उनके लिए दही एक बेहतर विकल्प है। लेकिन क्या आपको पता है रोज दही का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक भी होता है। आइए जानते हैं कि रोज दही का सेवन सेहत के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है

सर्दी-जुकाम में नुकसानदेह

सर्दी-जुकाम की समस्या में दही का सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर रात या शाम के समय दही का सेवन नहीं करें वरना आपकी समस्या और बढ़ सकती हैं। जो लोग कोल्ड या फ्लू से परेशान रहते हैं उन्हें दही से दूरी बनाकर रहना चाहिए। सर्दी-जुकाम में दही से दूरी बनानी चाहिए।

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को दूध के सामान से एलर्जी (Allergy) होता है। ऐसे में जिन्हें भी एलर्जी की समस्या हैं उन्हें दही से दूर रहना चाहिए क्यूंकि ऐसे लोगों को दही के सेवन से त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। शरीर पर रैशेज, जलन, सूजन आदि की समस्या होने लगती है। इसलिए एलर्जी की समस्या होने पर दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्थमा में नुकसानदायक

अगर आपको अस्थमा की समस्या है तो दही का सेवन न करें क्योंकि अस्थमा के मरीज के लिए दही का सेवन नुकसानदायक होता है। अगर आपको दही खाना पसंद हैं तो दिन के समय में खा सकते हैं, रात के समय दही बिल्कुल भी ना खाएं। हालांकि कोशिश करें कि दिन या रात किसी भी समय दही का सेवन न करें। दरअसल इसमें खट्टापन और मिठास होने के कारण यह म्यूकस को बढ़ाता है, जिसके कारण कफ की समस्या हो जाती है। जो अस्थमा (Asthma) के मरीज के लिए अच्छा नहीं होता।

एसिडिटी की परेशानी

अगर आपको एसिडिटी (Acidity) की समस्या रहती है तो दही का सेवन न करें। खासकर रात के समय आप दही खाने से परहेज करें। रात के समय दही खाने से एसिडिटी की परेशानी बहुत बढ़ जाती है। इसके अलावा दही के साथ उड़द की दाल नहीं खाएं। ये दोनों चीजें एक साथ खाने से एसिडिटी की परेशानी होती है। इसलिए जितना हो सके अवॉइड जरूर करना चाहिए।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story