×

Eggs Side Effects: अगर आप भी खाते हैं अंडे तो हो जाएं सावधान, इससे हो सकती है आपको कई बीमारियां

Eggs Side Effects: कहते हैं संडे हो या मंडे रोज़ कहएँ अंडे लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे का अधिक सेवन आपको बहुत नुकसान भी कर सकता है।

Shweta Shrivastava
Published on: 22 July 2023 1:25 PM GMT
Eggs Side Effects: अगर आप भी खाते हैं अंडे तो हो जाएं सावधान, इससे हो सकती है आपको कई बीमारियां
X
Eggs Side Effects (Image Credit-Social Media)

Eggs Side Effects: कहते हैं कि अगर आप रोज़ अंडे खाएं तो आपका स्वास्थ अच्छा बना रहेगा। लेकिन अगर आप इनका सेवन अधिक करेंगे तो ये आपको कई तरह से नुक्सान भी पंहुचा सकते हैं। जिसकी वजह से आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल तक बढ़ सकता है और इसके अलावा कई और भी बीमारियों को ये जन्म देता है। यही वजह है कि विशेषज्ञों का मानना है कि आप केवल तीन ही अंडे में खाएं इससे ज़्यादा नहीं। इसके साथ ही साथ और भी कई दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है आइये जानते हैं वो क्या हैं।

अंडा ज़्यादा खाने से हो सकता है भारी नुकसान

कहते हैं संडे हो या मंडे रोज़ कहएँ अंडे लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे का अधिक सेवन आपको बहुत नुकसान भी कर सकता है। भले ही अंडे को सबसे हेल्दी फूड माना जाता हो लेकिन ये आपकी सेहत को नुकसान पहुँचता है। ये प्रोटीन का अच्छा और सस्ता स्रोत है। ये आपके लिए यूँ तो काफी फायदेमंद है लेकिन इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आप केवल दिनभर में दो ही अंडे खाएं। जहाँ अंडे खाने से आपकी रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है वहीँ आपको अपना वज़न घटाने में भी मदद मिलती है। वैसे आपको बता दें कि अंडे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं यही वजह है कि उन्हें आहार में शामिल होने की सलाह दी जाती है। लोगों को अंडे नाश्ते में, लंच में और वर्कआउट के बाद खाना बेहद पसंद होता है।

लेकिन हर रोज़ बहुत ज़्यादा अंडे खाने पर ये काफी हानिकारक भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स की सलाह माने तो ज़्यादा अंडे खाने से ये आपकी सेहत को नुकसान पंहुचा सकता है। दरअसल अंडे का सफ़ेद वाला हिस्सा हो प्योर प्रोटीन होता है वहीँ पीला हिस्सा कोलेस्ट्रॉल से भरा हुआ होता है। चाहे आप उबले हुए अंडे खाएं लेकिन आपकी डाइट में फैट बना रहेगा। जिसके परिणामस्वरूप आपको दिल से जुडी समस्या भी हो सकती है। वहीँ अगर आप भी ज़रूरत से ज़्यादा अंडे खाते हो आज हम आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।

कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है

दरअसल एक अंडे में 186 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल होता है। इसलिए अगर आप अंडे को ज़्यादा मात्रा में कहते हैं तो ये आपके एलडीएल जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है उसे बढ़ा देता है। जिससे दिल की बीमारी या समस्या भी हो सकती है। वहीँ अगर आपको पहले से ही दिल की बीमारी है तो आपको बहुत सीमित मात्रा में अण्डों का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर्स अक्सर स्ट्रोक या दिल के दौरे से पीडि़त होने पर अंडे कम या न खाने की सलाह देते हैं।

डायबिटीज को बढ़ा देता है

अगर आप ज़्यादा अंडे खाते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। दरअसल अंडे से इंसुलिन प्रतिरोध का रिस्क बढ़ाता है और ये ब्लड शुगर लेवल पर हानिकारक प्रभाव भी डालता है। जिससे टाइप-टू डायबिटीज का खतरा भी होता है। इसलिए एक दिन में तीन अण्डों से ज़्यादा नहीं खाने चाहिए।

ब्‍लोटिंग की समस्या

बहुत ज़्यादा अंडे खाने से पेट में गैस की समस्या हो जाती है इतना ही नहीं अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा अंडे खाते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। जिससे आपको पेट में दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। अगर आप इन्हे अपने लंच पर कहते हैं या शाम को खाते हैं तो इसके कई सारे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story