Gym Karne Ke Nuksan: सतर्क हो जाएं जिम वाले, रात में एक्सरसाइज करने के हैं ये गंभीर नुकसान

Raat Mein Gym Karne Ke Nuksan: सोने से पहले हेवी एक्सरसाइज करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप भी रात में जिम जाते हैं तो इन नुकसानों के बारे में पता होना चाहिए।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 9 July 2024 12:42 PM GMT
Gym At Night: सतर्क हो जाएं जिम वाले, रात में एक्सरसाइज करने के हैं ये गंभीर नुकसान
X

Gym At Night (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Gym Karne Ke Nuksan: फिट रहने के लिए एक्सरसाइज (Exercise) काफी ज्यादा जरूरी है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में खुद को फिट रखने के लिए टाइम निकालना उतना ही मुश्किल है। ऐसे में कई लोग फिजिकली फिट (Physically Fit) रहने के लिए रात में जिम (Raat Mein Gym) जाना पसंद करते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग ऑफिस या कॉलेज वाले होते हैं। आपमें से भी कई लोग रात के समय ही जिम जाते होंगे, लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि रात में एक्सरसाइज करने के कई नुकसान (Raat Mein Exercise Ke Nuksan) हैं। कुछ स्टडी में भी यह सामने आया है कि सोने से पहले हेवी एक्सरसाइज करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानें इसके क्या-क्या साइड इफेक्ट्स (Side Effects Of Exercising At Night) हैं।

रात में एक्सरसाइज करने के नुकसान (Side Effects Of Exercising At Night In Hindi)

रोजाना एक्सरसाइज करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ बेहतर रहती है। लेकिन रात के समय हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। इस वक्त केवल लाइट या मॉडरेट व्यायाम ही करना चाहिए। सोने से पहले हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने से नींद डिस्टर्ब हो सकती है और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। आइए जानें रात के समय जिम जाने के नुकसान।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- नींद होती है डिस्टर्ब

एक शोध में सामने आया है कि रात के वक्त हेवी एक्सरसाइज करने से हार्टबीट रेट (Heartbeat Rate) बहुत अधिक बढ़ सकती है, जिसके चलते रात में नींद आने में मुश्किल हो सकती है।

2- नर्वस सिस्टम होता है अधिक उत्तेजित

रात में अधिक इंटेंस वर्कआउट करने से नर्वस सिस्टम अधिक उत्तेजित हो जाता है। इससे आपकी धड़कन तेज हो सकती है। फिर से इसे सामान्य होने में अधिक समय लग सकता है, जिससे नींद पर असर पड़ता है। साथ ही हेवी वर्कआउट करने से शरीर और मसल्स में दर्द होना शुरू हो जाता है। इससे व्यक्ति को अच्छी नींद न आने की समस्या हो सकती है।

3- मसल्स ग्रोथ पर पड़ता है असर

अगर आप रात में मसल्स बिल्ड अप करने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो बता दें कि इससे आप अपने मसल्स को नुकसान ही पहुंचा रहे हैं। दरअसल, हेवी वर्कआउट के बाद मसल्स ब्रेक होती है और फिर उन्हें रिपेयर के लिए आराम की आवश्यकता होती है। लेकिन जैसा कि हमने बताया रात में इंटेंस एक्सरसाइज नींद पर असर डालती है। ऐसे में रात के समय पर्याप्त आराम नहीं मिलने से मसल्स ग्रोथ पर विपरीत असर देखा जा सकता है।

4- बॉडी पेन

बिजी लाइफ के चलते रात में एक्सरसाइज करने वाले लोग आमतौर पर थके हुए होते हैं। ऐसे में रात में एक्सरसाइज करने से मसल्स और बॉडी पेन की समस्या हो सकती है। ऐसे में रात के समय केवल लाइट एक्सरसाइज ही करें।

रात में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

1- योग

2- वॉकिंग

3- स्ट्रेचिंग

4- स्विमिंग

5- लाइट वेटलिफ्टिंग

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story