TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Stale Food: बच्चों को भूल से भी न दें बासी खाना, हो सकती है गंभीर समस्याएं

Disadvantages Of Stale Food: बासी खाना खाने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर हो सकता है। ऐसा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो सकती है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 Jun 2024 9:22 AM GMT
Stale Food: बच्चों को भूल से भी न दें बासी खाना, हो सकती है गंभीर समस्याएं
X

Stale Food Side Effects (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Stale Food Side Effects In Hindi: अक्सर ऐसा होता है कि हम रात का बचा हुआ खाना फ्रिज में रख देते हैं और फिर सुबह गर्म करके उसका सेवन कर लेते हैं। ऐसा आपके साथ भी होता होगा कि खाना वेस्ट न करने के चक्कर में या ज्यादा खाना बना देने की वजह से आप उसे अगले दिन गर्म करके खा लेते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से न केवल आपकी सेहत बल्कि बच्चों की सेहत पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। बासी खाना (Stale Food) खाने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। यह पेट और पाचन संबंधी तकलीफें दे सकता है। साथ ही कई बार बासी खाना खाने की वजह से उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग की शिकायत भी हो सकती है। आइए जानते हैं बासी खाना खाने के क्या-क्या नुकसान (Basi Khana Khane Ke Nuksan) हैं।

बासी खाना खाने के नुकसान (Disadvantages Of Eating Stale Food)

1- फूड पॉइजनिंग

बासी खाने में हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिस वजह से शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। उनमें से एक है फूड पॉइजनिंग। ऐसा कहा जाता है कि बासी खाना खाने से सबसे ज्यादा फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का खतरा होता है। खासतौर से बासी चावल और आलू खाने से इसकी संभावना और बढ़ जाती है। इसके अलावा इससे आपको इनडाइजेशन और पेट फूलने की दिक्कतें भी पैदा हो सकती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- पाचन से जुड़ी परेशानी

बचे हुए भोजन को खाने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया पाचन संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। ये बैक्टीरिया पाचन की प्रक्रिया में रुकावट डालते हैं और खाना सही से पच नहीं पाता है। इसकी वजह से आपको अपच, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज की समस्या हो सकती है। कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को बासी भोजन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

3- डायरिया

फूड पॉइजनिंग की समस्या ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति में व्यक्ति को उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। साथ ही पेट में असहनीय दर्द होने लगता है। उल्टी और दस्त की वजह से शरीर से अधिक मात्रा में पानी निकल जाने से डिहाइड्रेशन का भी शिकार होना पड़ सकता है। बच्चों में डायरिया (Diarrhea) की प्रॉब्लम जल्दी होती है। इसलिए उन्हें बचा हुआ खाना दोबारा गर्म करके नहीं देना चाहिए।

4- बुखार

बासी भोजन की वजह से शरीर का तापमान भी बढ़ सकता है और कुछ लोगों को बुखार की शिकायत हो सकती है। दरअसल, बचे हुए खाने में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया शरीर में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। जब हमारा इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया से लड़ता है, तो बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता है। इससे फीवर (Fever) हो सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

क्या कहता है आयुर्वेद?

बचे हुए भोजन में कुछ जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। यह ताजे भोजन जितना पौष्टिक नहीं रह जाता है। पोषक तत्वों की कमी होने जाने की वजह से भोजन को दोबारा गर्म करके खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। आयुर्वेद की मानें तो ताजा बना हुआ खाना 3 घंटे के अंदर ही खा लेना चाहिए। वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स भी भोजन बनने के तुरंत बाद खा लेने की सलाह देते हैं। 6-8 घंटे बाद पका हुआ भोजन खाने योग्य नहीं रह जाता।

Shreya

Shreya

Next Story