×

Health Tips: बीमारियों से कोसों रहेंगे दूर, डेली रूटीन में शामिल कर लें ये

Tips For Good Health: यदि आप जीवनभर बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो यहां पर आपके लिए कुछ खास टिप्स है, जिसे आपको जरूर अपनाना चाहिए।

Shivani Tiwari
Published on: 25 March 2024 7:15 AM GMT (Updated on: 25 March 2024 7:15 AM GMT)
Tips For Good Health
X

Tips For Good Health

Tips For Good Health: जीवन में इंसान भले ही नाम, शोहरत, धन और दौलत कमाने के पीछे भाग रहा है, लेकिन देख जाए तो इंसान का सबसे बड़ा धन उसका स्वास्थ है। यदि स्वास्थ ठीक रहेगा तो आप धन दौलत कमा ही लेंगे, लेकिन यदि शरीर ही नहीं स्वस्थ रहेगी तो इतने पैसों का आप करेंगे ही क्या! इसलिए तो कहा जाता है कि सबसे पहले इंसान को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए, यदि स्वास्थ ठीक नहीं होगा तो आप किसी भी काम पर अपना 100 प्रतिशत नहीं दें पाएंगे। आज के दौर में बेहद ही कम उम्र में लोगों को एक से एक भयंकर बीमारियां हो रहीं हैं और इसकी सिर्फ और सिर्फ एक ही वजह है बदली हुई लाइफस्टाइल। जी हां! यदि आप जीवनभर बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो यहां पर आपके लिए कुछ खास टिप्स है, जिसे आपको जरूर अपनाना चाहिए।

खुद को बीमारियों से रखें कोसों दूर

पहले की अपेक्षा लोगों की लाइफस्टाइल बहुत बदल चुकी है, घरों से ज्यादा लोग बाहर खाना खाना पसंद करते हैं, सोने और उठने का समय भी फिक्स नहीं है, दिन भर मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन वजहों से घरों में बीमारियां तेजी से दौड़ती चली आतीं हैं। यदि आप इन छोटी मोटी बीमारियों को अपने घर में इनवाइट नहीं करना चाहते तो आपको अपने रसोई घर में मौजूद इन चीजों का सेवन रोजाना शुरू कर देना चाहिए।

अजवाइन पानी

बीमारियों से दूर रहने के लिए आपको अपनी सुबह की आदत पूरी तरह से बदल लेनी चाहिए। जी हां! सुबह उठते ही चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि अजवाइन पानी पीना चाहिए, इससे यदि आपको पाचन में कोई भी समस्या है तो हमेशा के लिए दूर हो जायेगी।


ब्लैक किशमिश पानी

ब्लैक किशमिश के पानी का रोजाना सेवन करने से आपको इसका बहुत लाभ मिलता है। किशमिश का पानी कब्ज की समस्या दूर करता है। यदि आपको कब्ज है तो अभी से रोजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए।


दालचीनी पानी

दालचीनी भी रसोई घर में पाई जानी वाली एक ऐसी सामग्री है, जिसमें अनेकों गुण होते हैं। यदि आप डायबटीज की समस्या से जूझ रहें हैं तो आपको दालचीनी का पानी हर सुबह अवश्य पीना चाहिए।

धनिया बीज का पानी

धनिया का बीज भी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। यदि आप धनिया के बीज के पानी का सेवन हर सुबह करेंगे तो आप इसका चमत्कार खुद देख सकेंगे। इसका सेवन करने से थायराइड कंट्रोल में रहता है।


मेथी का पानी

मेथी के गुणों के बारे में यकीनन नहीं जानते होंगे। मेथी से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, साथ ही वजन घटाने में भी यह मदद करता है। आपको मेथी के पानी का रोजाना सुबह सेवन करना चाहिए, जिससे आप कई तरह की बीमारियों से खुद को दूर रख पाएंगे।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story