×

Strawberry Benefits: सर्दियों में जरूर करें स्ट्रॉबेरी का सेवन, वेट लॉस से ब्लड शुगर तक होगा कंट्रोल, जानें इसके फायदे

Strawberry Benefits in Hindi: दरअसल दांतों की सफाई करने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए आप एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें, अब उसमें चुटकी भर खाने का सोडा मिला लें।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 21 Nov 2022 12:57 AM GMT
Strawberry advantage
X

Strawberry Benefits (Image: Social Media)

Strawberry Benefits in Hindi: अधिकतर लोगों को स्ट्रॉबेरी खाना बेहद पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन, एलेजिक एसिड, फाइटोकेमिकल्स, एंटीआक्सीडेंट्स, फ्लेवेनॉइड्स तथा पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, आयोडीन आदि गुण पाया जाता हैं। जो सेहत को फायदा पहुंचाने में मददगार है। तो आइए जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने के जबरदस्त फायदे के बारे में:

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे (Strawberry Benefits)

डायबिटीज में लाभदायक

अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं क्योंकि स्ट्रॉबेरी में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर पर अच्छा असर डालते हैं। इसलिए इसके सेवन से टाइप 2 डायबिटीज की आशंका कम रहता है।

सफेद दांतों

दरअसल दांतों की सफाई करने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए आप एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें, अब उसमें चुटकी भर खाने का सोडा मिला लें। फिर इसे ब्रश में लगाकर दांतों की अच्छे से सफाई करें। बता दें यह दांतों की देखभाल का अच्छा उपाय है।

आंखों के लिए फायदेमंद

अगर आप आंखों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो रोज स्ट्रॉबेरी खाएं, आपको फायदा मिलेगा। दरअसल स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंजाइम आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं और इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्‍सीडेंट आंखों को मोतियाबिंद से बचाने में सहायक होते है। इतना ही नहीं स्ट्रॉबेरी में प्रमुख रूप से मौजूद विटामिन-सी आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, यह आंखों को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से सुरक्षा करके उन्हें खूबसूरत बनाता है।

हार्ट के लिए बेस्ट

ह्दय संबंधी समस्या या दिल की बीमारी में स्ट्रॉबेरी का रोजाना सेवन करने से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे ह्दय संबंधी बीमारियों की आशंका कम हो जाती है। आज के दौर में हार्ट अटैक का खतरा जहां बढ़ता जा रहा है ऐसे में जरूरी है अपनी डाइट पर ध्यान देना। इसलिए रोजाना स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं।

वेट लॉस

वजन कम करने की सोच रहे हैं तो स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं, इससे वेट लॉस करना आसान होगा क्योंकि स्ट्रॉबेरी में भरपूर फाइबर होता है, इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है और स्ट्रॉबेरी ज्यादा खाने और अनहेल्दी चीजों के सेवन से भी बचाता हैं। वजन कम करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि इसमें हानिकारक फैट और सोडियम नहीं होता। इससे वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए रोजाना एक सीमित मात्रा में स्ट्रॉबेरी का सेवन वजन कम करने के लिए बेस्ट है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story