Khali Pet Pani Pine Ke Fayde: सुबह बासी मुंह पानी पीना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट्स से

Drinking Water Before Brushing: आपके अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि सुबह खाली पेट पानी पीना बहुत अच्छा होता है। लेकिन क्या ये सच में फायदेमंद है? जानें यहां।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 9 July 2024 5:00 AM GMT (Updated on: 9 July 2024 5:00 AM GMT)
Khali Pet Pani Pine Ke Fayde: सुबह बासी मुंह पानी पीना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट्स से
X

Khali Pet Pani Pine Ke Fayde (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Benefits Of Drinking Water Before Brushing: ऐसी कई आदतें (Daily Habits) हैं, जिन्हें अपनाने से आप सेहतमंद बने रह सकते हैं। उनमें से एक बताया गया है सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना (Khali Pet Pani Pina)। ऐसा कहा जाता है कि सुबह बिना ब्रश किए खाली पेट पानी पीने से सेहत को एक या दो नहीं बल्कि कई सारे लाभ मिलते हैं। आपने भी अपने बड़े-बुजुर्गों या हेल्थ एक्सपर्ट्स को ये राय देते हुए सुना होगा। लेकिन क्या सच में बासी मुंह पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

क्या बासी मुंह पानी पीना है सेहतमंद?

अमूमन लोग सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करते हैं और फिर चाय या कॉफी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन ये भी कहा जाता है कि ब्रश करने से पहले बासी मुंह पानी पीना (Basi Muh Pani Pina) चाहिए। अब ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि खाली पेट वो भी बिना ब्रश किए पानी पिएं या न पिएं। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स। चिकित्सकों का कहना है कि ये हेल्थ के लिहाज से काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये उपाय शरीर को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने के साथ ही कई बीमारियों से भी बचा सकता है। यही नहीं, ऐसा करने से आपकी स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं और चेहरे पर ग्लो बना रहता है।

आयुर्वेद में भी बासी मुंह पानी पीने के कई फायदे (Subah Khali Pet Pani Pine Ke Fayde) बताए गए हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह बासी मुंह पानी पीना शरीर के लिए संजीवनी बूटी की तरह है। जो लोग खराब पाचन से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये ब्रश करने से पहले पानी पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें इसके कुछ जबरदस्त लाभ।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बासी मुंह पानी पीने के लाभ (Health Benefits Of Drinking Water Before Brushing In Hindi)

1- नियमित सुबह बासी मुंह पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे बॉडी से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिलती है। साथ ही किडनी और लिवर संबंधी परेशानियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

2- अगर आपको पाचन संबंधी परेशानी रहती है तो बासी मुंह पानी पीना काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। यह पाचन तंत्र दुरुस्त करता है। साथ ही ये शरीर की अम्लता को कम करता है, जिससे अपच, खट्टी डकार, एसिडिटी और जलन से भी छुटकारा मिल सकता है। इससे मल त्यागने में भी आसानी होती है।

3- स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी ब्रश करने से पहले पानी पी सकते हैं। इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलेगा और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने से पिंपल्स और एक्ने की समस्या भी नहीं होगी।

4- वजन कम करने के लिए भी ये उपाय काफी ज्यादा मददगार है। सुबह सवेरे बासी मुंह पानी पीने से वेट लॉस (Weight Lose) करने में आपको मदद मिलेगी। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। साथ ही इससे आपको दिन में भूख कम लगती है और आप ओवर ईटिंग से बचते हैं।

5- नियमित सुबह खाली पेट पानी पीने से इम्यूनिटी (Immunity) भी बूस्ट होती है। साथ ही इससे सांसों की दुर्गंध की समस्या कम होती है और ओरल हेल्थ सही रहती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story