×

गर्मियों में रात में नहाने के है कई फायदे,त्वचा से लेकर सेहत तक सब हो जायेगा दुरुस्त

अक्सर हम अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसा भी कर जाते हैं जो हमे पता नहीं होता लेकिन वो हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है।ऐसा ही है रात को नहाना आइये जानते हैं इसके फायदे

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 6 April 2022 5:07 AM GMT
Benefit of Night Bath
X

Benefit of Night Bath(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Benefit of Night Bath : गर्मियों के दिनों में जहाँ एक ओर पसीना और उमस परेशान करती है वहीँ ठंडा ठंडा पानी बेहद सुकून पहुँचता है। साथ ही बहुत सारी ऐसी चीज़ें भी हैं जो रात में नहाने वालों को खुश कर देगी। जी हाँ रात में नहाने के ढेरों फायदे हैं।

अक्सर हम अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसा भी कर जाते हैं जो हमे पता नहीं होता लेकिन वो हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। अब जैसे हमने बात की रात में नहाने की। भले ही गर्मी और उमस के कारण हम रात में नाहा लेते हैं लेकिन गर्मियों में ये काफी फायदा पहुँचता है। इससे बहुत कम ही लोग वाकिफ होंगे कि रात को नहाने से मोटापा से लेकर त्वचा सब ठीक हो जाता है। आइये जानते हैं कैसे।

दरअसल रोज़ नहाना सेहत के लिए काफी ज़रूरी है ये तो हम सभी जानते हैं इससे न सिर्फ पर्सनल हाइजीन बना रहता है साथ ही आपकी सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रोज नहाना इंसान की जरूरत है.और अगर बात करें गर्मियों के मौसम की तो गर्मियों में लोग एक से ज्यादा बार नहाना पसंद करते हैं क्योंकि तेज धूप और उमस की वजह से काफी पसीना आता है। आज हम आपको रात को नहाने के फायदों के बारे में बताएंगे। दिनभर की भागदौड़ के बाद बॉडी और माइंड दोनों थक जाते हैं। ऐसे में रात को नहाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इस वक्त नहाने से न सिर्फ थकान दूर होती है बल्कि कई लाभ हो सकते हैं।

गर्मियों में रात में नहाना है बेहद फायदेमंद

अगर आप भी रात में नींद न आने कि समस्या से झूझ रहे हैं तो आपके लिए ये एक खुशखबरी है। रात को नहाने से नींद बेहद अच्छी और सुकून वाली होती है। साथ ही आप उठने के बाद फ्रेश और तरोताज़ा भी महसूस करेंगे। आपको बता दें कि रात के समय नहाने से हमारे शरीर का इम्यूनिटी लेवल भी बढ़ता है। तो अगर आपको गर्मियों में नहाना पसंद है तो आपके लिए ये एक अच्छी खबर है और अगर आप ऐसा नहीं करते और नींद की समस्या से परेशान है तो आप एक बार ऐसा कर के देख सकते हैं।

आजकल की लाइफ काफी दौड़ भाग से भरी है फिर हेल्थ इशू भी धीरे धीरे घेरने लगते हैं। ऐसी ही एक समस्या है हाई ब्लड प्रेशर की.जो एक उम्र के बाद होती थी लेकिन अब इसने नौजवानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। खान पान और स्ट्रेस इसका सबसे बड़ा कारण है। लेकिन अब एक अच्छी खबर ये है कि रात में नहाने भर से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है। साथ ही अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ये उसे नॉर्मल रखेगा और अगर आपको लगता है कि माता पिता को ये समस्या है और आगे चल कर ये आप में भी आ सकती है तो अभी से ही रात में नहाने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लीजिये।

इतना ही नहीं रात में नहाना उनके लिए भी काफी अच्छा है जो मोटापा जैसे समस्या से झूझ रहे हैं। दरअसल जब हम बहुत ज्यादा ठंडे या गर्म पानी से नहाते हैं, तो कैलोरी बर्न होने लगती है, जिससे हमारा मोटापा कम होता है, लेकिन ध्यान रहे कि पानी इतना भी गर्म न हो कि आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा दें। पानी का तापमान उतना ही रखें जिसे आपका शरीर सह सके, ऐसा पाया गया है कि रात में नहाने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। तो अगर मोटापा आपकी समस्या है तो गर्मियों के दिनों में रात को नहाना शुरू कर दीजिये।

साथ ही अगर आप रात में गर्म पानी से नहाते हैं तो आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है। इतना ही नहीं इससे आपके शरीर की थकान दूर होती है, साथ ही नींद अच्छी आती है। अगर आपको रात में सोने में थकान महसूस होती है तो रात में गर्म पानी से नहाना आपके लिए अच्छा उपाय साबित हो सकता है। ब्लड सर्कुलेशन से पैरों हांथों वगैरह में सूजन की समस्या को भी कम किया जा सकता है।

आजकल बाहर प्रदूषण और धूल मिटटी से स्किन को काफी नुक्सान पहुँचता है लेकिन अगर आप रात में नहाने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते है तो स्किन प्रॉब्लम से भी निपटा जा सकता है। ऐसा करने से पिंपल्स की परेशानी, रुखी और बेजान त्वचा, इन सबसे छुटकारा मिल जाता है। आपकी स्किन नैचुरली ग्लोइंग बनी रहती है। रात में नहाने के बाद आप अपनी स्किन पर अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं और फिर सो जाएं। इसके अलावा कोशिश करें कि जब भी आप बाहर से घर लौटें, तो ठंडे पानी से चेहरा जरूर धो लें। ये एक काफी आसान सा नुस्खा है लेकिन कई सारे फायदों की चाभी भी है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story