TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Sunburn: सनबर्न में 100 प्रतिशत कारगर हैं ये घरेलू उपाय, देंगे तुरंत राहत

Skin Care Tips: चिलचिलाती धूप स्किन पर काफी ज्यादा असर डालती है। इससे सनबर्न भी हो सकता है। कुछ घरेलू उपायों से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Jun 2024 6:52 AM GMT
Sunburn: सनबर्न में 100 प्रतिशत कारगर हैं ये घरेलू उपाय, देंगे तुरंत राहत
X

Sunburn (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sunburn Home Remedies: तपती धूप और गर्मी का सीधा असर चेहरे (Sun Effects On Skin) पर भी पड़ता है। कड़ी धूप से सनबर्न (Sunburn) होने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। गर्मियों में यह त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है। अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं तो ये स्किन प्रॉब्लम (Skin Problem) आपको भी हो सकती है। ये केवल चेहरे पर नहीं बल्कि हाथों, गर्दन और अन्य बॉडी पार्ट्स पर भी हो सकती है। इससे बचने के लिए बढ़िया एसपीएफ वाली सनस्क्रीन (Sunscreen) का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। इसके अलावा हैट, स्कार्फ और छाते से भी आप सनबर्न से बच सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अगर आपको सनबर्न की समस्या हो जाती है तो कुछ घरेलू नुस्खे (Sunburn Gharelu Upay) आपको इससे निजात दिला सकते हैं। आइए जाते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में, जिनकी मदद से आप सनबर्न से छुटकारा पा सकते हैं।

सनबर्न के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Sunburn)

1- एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह सनबर्न (Sunburn) के लिए भी काफी असरदार उपाय है। दरअसल, एलोवेरा (Aloe Vera) में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सनबर्न में होने वाली रेडनेस, सूजन और दर्द से राहत दिला सकते हैं। ऐसे में सनबर्न पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- शहद (Honey)

सनबर्न के घरेलू इलाज में शहद को भी शामिल किया जा सकता है। हनी में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो सनबर्न से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये होगा कि सनबर्न वाली जगह पर अनफिल्टर्ड शहद को लगाकर छोड़ दें। इससे आपको दर्द से भी राहत मिलेगी।

3- ओटमील (Oatmeal)

सनबर्न को कम करने के लिए आप ओटमील का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है, जिससे खुजली और रेडनेस कम होती है। साथ ही यह सूजन को कम करने में भी मदद करता है। ओटमील को ठंडे पानी में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर प्रभावित जगह पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

4- खीरे का जूस (Cucumber Juice)

इनके अलावा सनबर्न के लिए खीरे का रस भी एक कारगर उपाय है। यह तेजी से फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट टैनिंग को भी दूर करने में मदद करते हैं। सनबर्न के इलाज के लिए खीरे को कद्दूकस करके प्रभावित एरिया पर लगाएं। इससे जल्द राहत मिलेगी और जलन भी कम होगी।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन बिंदुओं को अमल में लाने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्स करें।

Shreya

Shreya

Next Story