×

Taro Root Benefits: जानें अरबी की सब्जी खाने के 5 जबरदस्त फायदे

Taro Root Benefits: अरबी को अंग्रेज़ी में तारो के नाम से जानते हैं। कई जगहों पर इसे व्रत में फलाहार के रूप में भी खाया जाता है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

Anupma Raj
Published on: 27 July 2022 4:03 PM GMT
Arbi Vegetable Benefits
X

Taro Root (Image: Social Media)

Taro Root Benefits: अरबी को अंग्रेज़ी में तारो के नाम से जानते हैं। कई जगहों पर इसे व्रत में फलाहार के रूप में भी खाया जाता है। यह एक बहुत स्वादिष्ट सब्जी होने के अलावा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अरबी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। कुछ लोग अरबी के पत्तों की पकौड़ी बनाकर खाना पसंद करते हैं। अरबी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। अरबी में कैलोरी की मात्रा कम होती है।

अरबी में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 6 और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, जिंक,फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। अरबी के सेवन से सेहत को बहुत फायदा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं अरबी के फायदे के बारे में

वेट लॉस (Weight Loss)

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं और फिट दिखना चाहते हैं तो अरबी का सेवन करें। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी। दरअसल अरबी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए पतले दिखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में अरबी की सब्जी को शामिल कर सकते हैं।

इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप अरबी का सेवन कर सकते हैं। कोरोना में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अरबी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आपको बता दे कि अरबी में विटामिन सी होता है ये आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। अरबी में मौजूद विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है जिससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसलिए इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप अरबी का सेवन जरूर करें।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अरबी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। दरअसल अरबी में पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसके सेवन से शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए अरबी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अच्छा है।

आंखों के लिए लाभकारी

अगर आपको आंख से संबंधित कोई परेशानी है तो आप अरबी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल अरबी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन-ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अरबी में बीटा-कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, आंखों की हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये आपको मैक्यूलर डिजनरेशन( रेटिना को नुकसान) और मोतियाबिंद होने से रोकती हैं।

हड्डियों को मिले मजबूती

अगर आपको हड्डी से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप अरबी का सेवन करें। इससे हड्डियों से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। दरअसल अरबी में मैग्नीशियम होता है, जो आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा अरबी में विटामिन ई, आयरन, कॉपर, जिंक,फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story