TRENDING TAGS :
Typhoid का कारण बनता है बाहर का खाना, जानें लक्षण और इलाज का तरीका
Typhoid: टाइफाइड एक ऐसी बीमारी है, जो हमारे शरीर को बहुत कमजोर बना देती है। इससे बचने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
Typhoid (Photos - Social Media)
Typhoid : टाइफाइड एक ऐसी बीमारी है, जो हमारे शरीर को बहुत कमजोर बना देती है। इससे बचने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। टाइफाइड एक बहुत ही नुकसानदायक बीमारी है। यह एक ऐसी बीमारी है जो अगर गंभीर हो जाए तो जानलेवा भी साबित हो सकती है। बता दें कि सालमोनेला टाइफी नामक एक बैक्टीरिया इस बीमारी की वजह बनता है। यह एक बैक्टीरिया इन्फेक्शन है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हो सकता है। आपको बता दें कि यह बीमारी इन्फेक्शन युक्त खाना खाने से भी हो सकती है। कई बार हम बाहर का खाना खा लेते हैं जिसकी वजह से यह बीमारी हो जाती है। बदलते मौसम के साथ बाहर के खाने और हाइजीन पर ध्यान देना काफी जरूरी होता है। अगर इसका ध्यान ना रखा जाए तो हम बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
टायफाइड के कारण
ये बीमारी साल्मोनेला टाईफी बैक्टीरिया के भोजन या पानी के सेवन से होती है। आसान भाषा में बोले तो दूषित खान या फिर पानी के सेवन से यह बीमारी हो सकती है। इसके अलावा इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से भी यह बीमारी फ़ैल सकती है, संक्रमित व्यक्ति का झूठा खाने पीने से भी यह बीमारी हो सकती है।
Typhoid
बीमारी के लक्षण
पेट दर्द, सिर में दर्द, पूरे शरीर में दर्द, ठंड लगना, पसीना आना यह लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं तो समझिए ये टाइफाइड के लक्षण हो सकते हैं।
इन फूड्स का करें सेवन
इस बीमारी में शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है इसलिए पानी की कमी बिल्कुल भी न होने दें। टाइफाइड होने पर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आसानी से पच जाती है। इसमें फलों का जूस, नारियल पानी, नींबू पानी जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। गुनगुने दूध का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है।
Typhoid
रागी और बेसन
टाइफाइड के बुखार में हल्का-हल्का भोजन खाते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में कमजोरी नहीं आयेगी और आप गैस की समस्या से बचे रहेंगे। इसमें आप बेसन या रागी से बनी हुई चीज खा सकते हैं। इसके अलावा दाल, खिचड़ी, हरी सब्जी, गाजर और पपीते का सेवन भी लाभदायक माना गया है।
दही का सेवन
टाइफाइड में दही का सेवन फायदेमंद माना गया है। लेकिन अगर आपको सर्दी है तो भी आप इससे परहेज करें।
Typhoid
पुदीने की पत्ती
पुदीने की पत्ती में नमक, हींग और अनारदाना मिलकर इसका पेस्ट बना लें। इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे होंगे।