TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Health Tips: इन 5 फूड्स से रहें दूर, आपकी बॉडी को तेजी से करते हैं प्रभावित

Health Tips: आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो शरीर के लिए जहर होती हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 30 May 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 30 May 2024 5:31 AM GMT)
Foods Cause Food Poisoning
X

Foods Cause Food Poisoning (Photo- Social Media)

Foods Cause Food Poisoning: रोजमर्या की जिंदगी में हम बहुत सी ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक होती हैं, लेकिन उनमें से कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जो शरीर में जहर के सामान काम करती हैं, लेकिन जानकारी न होने के कारण इंसान रोजान उन चीजों को बड़े ही मजे से खाता है। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो शरीर के लिए जहर होती हैं, इन चीजों के सेवन से स्वास्थ का इसका बुरा असर पड़ सकता है, आइए बताते हैं कि वे पांच चीजें कौन सी हैं।

इन पांच चीजों का भूलकर भी न करें सेवन (Avoid These Five Foods)

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बहुत अधिक जरूरी हो गया है, क्योंकि समय के अभाव के चलते लोग अपनी सेहत का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं, लोग खाने में कुछ भी खाते हैं, लेकिन ध्यान रहें कि अच्छी हेल्थ के लिए खान-पान सही होना बेहद जरूरी है, आज हम आपको पांच ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे आपको दूर रहना चाहिए, या फिर उनका सेवन सही तरह से ही करना चाहिए। यहां देखें -


1. सेब का बीज

जैसा कि आप सब जानते ही होंगे कि सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, यदि रोजाना एक सेब का सेवन किया जाए तो इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकतीं हैं। लेकिन सेब के अंदर जो बीज होती है, उसे भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें साइनाइड होता है, इस वजह से सेब के बीजों को खाने से बचना चाहिए।

2. हरे आलू

आलू तो हर किसी के घरों में आती होगी, क्योंकि आलू हर सब्जी में पड़ती है। वहीं कई बार कुछ आलू हरे रंग की भी होती है, जिसे नहीं खाना चाहिए, इसे डस्टबिन में फेंकना ही सही है। यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।

3. स्प्राउट्स

स्प्राउट्स की गिनती वैसे तो हेल्दी फूड में की जाती है, लेकिन इसे कच्चा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि कच्चे स्प्राउट्स में कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं। स्प्राउट्स को हमेशा पकाकर ही खाना शरीर के लिए लाभकारी होता है ।

4. अनपॉश्चराइज्ड कच्चे अंडे

अनपॉश्चराइज्ड कच्चा अंडा भी नहीं खाना चाहिए, यदि आपको खाना भी है, तो इसे पकाकर खाएं, क्योंकि कच्चे अंडे में बैक्टीरिया होने के बहुत अधिक चांसेज रहते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।

5. बादाम

कच्चे बादाम को भी खाने से बचना चाहिए, क्योंकि कच्चा बादाम खाने से आपको एलर्जी हो सकती है, साथ ही डायरिया या पाचन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इस वजह से बादाम को हमेशा भिगोकर या फिर भूनकर ही खाना चाहिए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story