Mental Health Tips: चिंता से दुखी रहते हैं आप, मन की शांति के लिए फॉलो करें ये टिप्स और मंत्र

Man Ki Shanti Ke Liye Mantra Aur Tips In Hindi: हर किसी को अपने मन पर काबू करना आना चाहिए। क्योंकि अगर एक बार मन नियंत्रित हो गया तो आप कभी अशांत और दुखी नहीं रहेंगे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 27 Aug 2024 5:45 AM GMT (Updated on: 27 Aug 2024 5:45 AM GMT)
Mental Health Tips: चिंता से दुखी रहते हैं आप, मन की शांति के लिए फॉलो करें ये टिप्स और मंत्र
X

Mental Health Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Tips And Mantras For Mental Peace: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग किसी न किसी चीज को लेकर स्ट्रेस (Stress) में बने रहते हैं। कोई वर्क प्रेशर, कोई घर-परिवार की टेंशन, तो कई अपने फ्यूचर, आर्थिक स्थिति और लव लाइफ समेत अन्य चीजों को लेकर स्ट्रेस से गुजर रहा है। इसी चिंता के कारण न तो दिन में चैन रहता है और ना ही रात में नींद आती है। लेकिन अगर इसी तरह अधिक समय तक मेंटली परेशान रहा जाए तो आप कई तरह की अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिर सकते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि आपको मन को शांत रखना आना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए मन को शांत रखने के कुछ टिप्स और मंत्र (Man Ki Shanti Ke Liye Mantra Aur Tips) लेकर आए हैं। इन्हें अपनाने से आप एंग्जाइटी, चिंता, तनाव, डिप्रेशन को कम कर सकते हैं। तो आइए जानें मन-मस्तिष्क को शांत रखने के तरीके और मंत्र।

मन को शांत रखने के टिप्स (Tips For Mental Peace In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- मन को शांत और फोकस रखने का सबसे बढ़िया उपाय मेडिटेशन (Meditation) को माना जाता है। अगर आप छोटी-छोटी बातों पर अशांत हो जाते हैं तो जरूरी है कि शांत और फ्रेश वातावरण में मेडिटेट करें।

2- जब भी आपको चिंता या एंग्जाइटी का अनुभव हो तो गहरी और लंबी सांस लें। यह मन को शांत रखने का अचूक और सरल उपाय है। सांस लेते और छोड़ते वक्त केवल सांस पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें।

3- अगर आपको कोई चीज बहुत परेशान कर रही है तो वॉक पर निकल जाएं। सुबह या शाम के समय रोजाना टहलने से भी तनाव से मुक्ति मिलती है और मन शांत होता है।

4- प्राचीन समय से ही मन को स्वस्थ और शांत रखने के लिए योग (Yoga) का सहारा लिया जा रहा है। आप भी अगर नियमित योग करने की आदत डालते हैं तो इससे मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है।

5- संगीत (Music) को भी बेस्ट हीलर कहा जाता है। यह मन को शांत रखने के लिए किसी मेडिसिन की तरह काम करता है। जब आप परेशान या अशांत हों तो बढ़िया म्यूजिक चलाकर उसे इन्जॉय करें। आप किसी मंत्र या भजन को भी सुन सकते हैं। दरअसल, जब आप संगीत सुनते हैं तो आपके दिमाग में नकारत्मक विचार नहीं आते हैं और मन शांत हो जाता है।

6- खुद को हमेशा चार दीवारी में बांधकर न रखें। क्योंकि ऐसा करने से आपके मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और फालतू के विचार मन में आने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप बाहर घूमने भी निकलें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

7- अगर आप पर वर्क लोड ज्यादा हो गया है और आप रोजाना उसी प्रेशर में रह रहे हैं तो जरूरी है कि आप काम से एक ब्रेक लें। ट्रेवलिंग (Traveling) से आप फ्रेश फील करेंगे और आपका तनाव दूर होगा।

8- कभी कभार हम पर स्ट्रेस इतना हावी हो जाता है कि हम उन कामों को करना भूल जाते हैं, जो हमें सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में जब मन उदास हो तो अपने फेवरेट एक्टिविटी को करें। इससे धीरे-धीरे मन शांत होने लगेगा।

9- जीवन में एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि किसी भी परिस्थिति में अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि इससे केवल आपको नुकसान ही होगा। इसके विपरीत सिक्के के दूसरे पहलू यानी पॉजिटिव साइड पर ध्यान दें। हमेशा सकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करें।

10- लास्ट में सबसे जरूरी टिप्स ये है कि खुद से प्यार करना सीखें और अपने आप को तवज्जो दें। क्योंकि अगर खुद की ही नजरों में आपकी कोई वैल्यू नहीं होगी या फिर आप खुद को किसी से कम आंकेंगे तो कभी संतुष्ट नहीं रहेंगे। जब आप खुद से प्यार करना सीख जाएंगे तो अपने माइंड और मन को भी कंट्रोल में रखना आ जाएगा।

मन को शांत करने के मंत्र (Mantra For Mental Peace In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कुछ ऐसे मंत्र होते हैं जो आपके मन को शांति प्रदान करते हैं। ऐसे में खुद की मेंटल पीस के लिए आप इन मंत्रों (Man Ki Shanti Ke Liye Mantra) का जाप कर सकते हैं।

1- ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

2- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।

3- ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

4- ॐ नमः शिवाय।।

इन मंत्रों का रोजाना 108 बार जाप करने से मन शांत बना रहता है।

Shreya

Shreya

Next Story