TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Healthy Liver Tips: हो जाएं सतर्क, इस बीमारी से मर रहे लाखों, जानें लिवर को सुरक्षित रखने के तरीके

Liver Ko Swasth Rakhne Ke Upay: भारत में हर साल लाखों लोग लिवर संबंधित रोगों से अपनी जान गवां बैठते हैं। आज हम आपको लिवर को हेल्दी रखने के उपाय बताने जा रहे हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 1 Oct 2024 1:23 AM GMT
Healthy Liver Tips: हो जाएं सतर्क, इस बीमारी से मर रहे लाखों, जानें लिवर को सुरक्षित रखने के तरीके
X

Healthy Liver Tips (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Liver Ko Kaise Rakhe Healthy: मानव शरीर में लिवर (Liver) एक बेहद महत्वपूर्ण अंग होता है। ऐसे में इसे हेल्दी रखना भी बेहद जरूरी है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 300,000 लोग लिवर संबंधित रोगों से अपनी जान गवां बैठते हैं। यह देश में होने वाली कुल मौतों का 3.17 फीसदी है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक उपाय करें। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय (Liver Ko Swasth Rakhne Ke Upay) बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

क्या होता है लिवर का काम (Liver Ka Kya Kaam Hota Hai In Hindi)?

यह मानव शरीर का सबसे बड़ा ठोस अंग होता है। लिवर केवल एक ही होता है। यह बॉडी का एकमात्र ऐसा अंग है जो खुद को पुनर्जीवित करने में सक्षम होता है। हिंदी में इसे यकृत कहा जाता है। ये कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। यकृत का काम पूरे शरीर में रक्त को छानना, आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन को तोड़ना होता है। यह पित्त नामक तरल पदार्थ का उत्सर्जन करता है, जो वसा को पचाने और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही पेट और आंतों से सारा रक्त डिटॉक्सिफिकेशन (Detoxification) के लिए यकृत से ही होकर गुजरता है।

लिवर को कैसे रखें स्वस्थ (Liver Ko Swasth Kaise Rakhe In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- शरीर को हेल्दी रखने में आपकी डाइट अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में हेल्दी आहार का सेवन करें। जामुन, हरी सब्जियां, फलों का जूस, ब्रोकली, चुकंदर, फलियां, साबुत अनाज, मेवे और वसायुक्त मछली यकृत की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

2- अत्यधिक तैलीय, मसालेदार भोजन, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें। क्योंकि ये लिवर पर दबाव डाल सकते हैं।

3- अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो फिर अपने वजन को कम करें। क्योंकि मोटापा से भी लिवर खराब हो सकता है।

4- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ये लिवर को हेल्दी रखने के लिए एक जरूरी उपाय है।

5- अपने दिन की शुरुआत हर्बल टी या डिटॉक्स वॉटर से कर सकते हैं। इससे लिवर की गंदगी दूर होगी और कार्यक्षमता बढ़ेगी।

6- अत्यधिक शराब, नशीले पदार्थों और कैफीन का सेवन करने से बचें। इससे भी लिवर को नुकसान पहुंचता है।

7- तनाव का असर लिवर पर भी पड़ता है। ऐसे में स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखें और खुश रहें।

8- वॉकिंग, एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन भी समस्त शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है।

9- एक साथ बहुत ज्यादा खाने से बचें। साथ ही देर रात को कुछ भी ना खाएं। इससे लिवर पर दबाव पड़ सकता है।

10- लगातार बैठकर ड्यूटी करते हैं तो काम के समय छोटा ब्रेक लेते रहें। क्योंकि लंबे समय तक बैठने से लिवर पर दबाव बनता है।

11- पर्याप्त नींद लें। अगर लिवर के मरीज हैं तो सोने से पहले निर्धारित दवाएं लेना ना भूलें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों या सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श करना ना भूलें।

Shreya

Shreya

Next Story