×

Vegan Diet: सेलेब्स की पसंदीदा है वीगन डाइट, जानें फायदे व नुकसान

Vegan Diet Kya Hai: ये प्‍लांट बेस्‍ड डाइट होती है, जो कई तरह से स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है। अगर इस डाइट को फॉलो करने का मन बना रहे हैं तो इसके फायदे व नुकसान जान लें।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 4 April 2024 5:05 AM GMT
Vegan Diet: सेलेब्स की पसंदीदा है वीगन डाइट, जानें फायदे व नुकसान
X

Vegan Diet (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Vegan Diet: दुनियाभर में वीगन डाइट (Vegan diet) का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। भारत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलिब्रिटीज भी फिट रहने के लिए वीगन डाइट फॉलो करते हैं। वीगन डाइट और वीगनिज्म (Veganism) पूर्णत: वेजिटेरियन डाइट है। लेकिन इस डाइट में पशु या उनके उत्पाद को नहीं खाते हैं। यानी वीगन डाइट में दूध, अंडे, मांस, पनीर या मक्खन जैसी किसी भी डेयरी प्रोडक्ट को शामिल नहीं किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो ये प्‍लांट बेस्‍ड डाइट होती है, जिसमें हरी सब्जियों के साथ फल, सेम और नट्स खाया जाता है। केवल इतना ही नहीं वीगन लोग उन मेडिसिन, कपड़े या जूतों का भी इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसमें पशु या उनसे जुड़े उत्पाद का यूज होता है। अगर आप भी वीगन डाइट फॉलो करने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले जान लें इसके फायदे (Vegan Diet Ke Fayde) और नुकसान (Vegan Diet Ke Nuksan) के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वीगन डाइट में क्या नहीं खाते हैं (Vegan Diet Mein Kya Nahi Khate Hai)?

ये वेजिटेरियन और प्‍लांट बेस्‍ड डाइट होती है, जिसमें पौधों द्वारा निर्मित चीजों का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप वीगन डाइट फॉलो करने की सोच रहे हैं तो आपको मांस, मच्छली, दूध, मलाई, दही, पनीर, घी, आइसक्रीम, मेयोनेज, डेयर प्रोडक्ट्स, शहद आदि चीजों से दूरी बनानी होगी। क्योंकि इनका सोर्स जानवर या इंसेक्ट हैं।

वीगन डाइट में क्या खाते हैं (Vegan Diet Food List)?

ऐसा नहीं है कि अगर आप ये डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आप दूध का सेवन नहीं कर सकते हैं। वीगन डाइट में सोया मिल्क, नारियल का दूध और बादाम का दूध पी सकते हैं या इससे बनी चीजें खा सकते हैं। इसके अलावा फल और सब्जियां, फलियां जैसे मटर, बीन्स व दालें, नट्स, अनाज, ब्रेड, चावल, पास्ता, मसाले, वनस्पति तेल, दाने और बीज इस डाइट का हिस्सा होते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वीगन डाइट के फायदे (Vegan Diet Benefits)

यह डाइट कई तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। शाकाहारी होने के चलते व्यक्ति को इससे आवश्यक सभी पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही यह कई बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार होती है।

1- ब्लड प्रेशर के लिए बेहतर

कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि वीगन या शाकाहारी भोजन का पालन करने वाले लोगों का रक्तचाप यानी कि ब्लड प्रेशर औसतन उन लोगों की तुलना में कम होता है, जो सर्वाहारी आहार का पालन करते हैं। इसके अलावा यह डाइबिटीज आदि को भी कंट्रोल में कर सकते हैं।

2- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

वीगन डाइट हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दे सकता है। रिसर्च के मुताबिक, वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोगों में दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। इस डाइट में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है, ऐसे में इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

3- इम्यूनिटी को देता है बढ़ावा

बीमारियों और संक्रमण से शरीर को बचाने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना भी बहुत जरूरी है। वीगन डाइट एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

4- वजन घटाने में बढ़िया

वीगन डाइट से मोटापे का जोखिम कम हो जाता है। प्‍लांट बेस्‍ड इस डाइट को फॉलो करने से वजन घटाने में सहायता मिलती है। ये आपके कैलोरी इनटेक को कम करती है और प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से वेट लॉस में बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है।

5- टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को करती है कम

खराब लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें टाइप 2 टाइबिटीज की एक वजह होती है। लेकिन वीगन डायट लेने से मधुमेह का खतरा लगभग 34 प्रतिशत तक कम हो जाता है, क्योंकि इसमें सैच्युरेटेड फैट कम होता है

6- दिमाग के लिए फायदेमंद

इसके अलावा वीगन डाइट दिमाग को भी फायदा पहुंचाती है। इस डाइट को फॉलो करने से पशु-पक्षियों की लाइफ भी सुरक्षित रहती है। साथ ही प्‍लांट बेस्‍ड यह डाइट पर्यावरण की बेहतरी के लिए भी अच्छी मानी जाती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

वीगन डाइट के नुकसान (Vegan Diet Side Effects)

1- इस आहार को फॉलो करने से शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

2- कभी-कभी वीगन डाइट के चलते हार्मोन के असंतुलन, विटामिन बी 12 की कमी और ओमेगा -3 फैटी एसिड की कमी होने की शिकायत भी हो सकती है।

3- वीगन डाइट को फॉलो करने वाले लोगों को कभी-कभी कम ऊर्जा और वजन की समस्या भी हो सकती है।

4- इस प्रकार की डाइट में शरीर में कैल्शियम की कमी भी देखने को मिल सकती है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों की सेहत समेत अन्य चीजों के लिए भी जरूरी है।

5- वीगन डाइट वाले लोगों में आयरन की कमी का खतरा बढ़ सकता है। इससे थकान और एनीमिया जैसे कई लक्षण हो सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story