×

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से होती हैं ये बीमारियां, जानें कैसे करें पूर्ति

Vitamin D Se Hone Wali Bimariyan: विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने और बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही विटामिन डी इम्युनिटी को बूस्ट करता है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 27 March 2024 2:46 PM GMT
Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से होती हैं ये बीमारियां, जानें कैसे करें पूर्ति
X

Vitamin D Deficiency (Photo Source- Social Media)

Vitamin D Deficiency: विटामिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन और खनिजों को शरीर का आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है। शरीर के सही तरीके से काम करने के लिए कई तरह के विटामिंस (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) की जरूरत होती है। उनमें से किसी की भी कमी होने से कई तरह के रोग शरीर को जकड़ लेते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं के कार्य, विकास और वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण होता है। 13 तरह के विटामिन्स होते हैं, जो व्यक्ति के स्वस्थ होने के लिए आवश्यक हैं। इनमें से एक है विटामिन डी (Vitamin D)। यह हड्डियों की मजबूती से लेकर इम्युनिटी को मजबूत बनाने और तनाव से राहत दिलाने में सहायक होता है।

विटामिन डी क्यों है जरूरी (Vitamin D Kyun Jaruri Hai)

शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) की सही मात्रा होना बेहद आवश्यक है। यह कई तरह से आपको सेहतमंद रखता है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने और बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही विटामिन डी इम्युनिटी को बूस्ट करता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक है। विटामिन डी की सही मात्रा हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है। यह विटामिन शरीर में किसी वायरस, बैक्टीरिया, फंगस आदि के संक्रमण को रोक देता है। विटामिन डी से मसल्स की ग्रोथ अच्छे तरीके से होती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विटामिन डी की कमी से क्या होता है (Vitamin D Ki Kami)?

शरीर में विटामिन डी की अगर कमी (Vitamin D Deficiency) हो जाए तो व्यक्ति को मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और हड्डियों व पीठ के निचले हिस्से में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस विटामिन की कमी से हड्डियां टेढ़ी और कमजोर होने लगती हैं। साथ ही इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स नामक बीमारी हो सकती है। पर्याप्त विटामिन डी की मात्रा न होने पर शरीर का मोटापा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा यह कमजोर दांत, दांतों के सड़ने की भी मुख्य वजह हो सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विटामिन डी की कमी के लक्षण (Symptoms Of Vitamin D Deficiency)

1- थकान

2- सही से नींद न आना

3- हड्डियों में दर्द

4- तनाव और उदासी की भावना

5- हेयर लॉस

6- मांसपेशियों में कमजोरी

7- भूख में कमी

8- त्वचा का पीला पड़ना

9- जल्दी बीमार पड़ जाना

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

विटामिन डी रिच फूड (Vitamin D Rich Food)

वैसे तो सूर्य की किरणों को ही विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स (Vitamin D Source) माना जाता है। इसलिए हर इंसान को रोजाना 20-30 मिनट धूप में बैठना चाहिए। हालांकि कुछ खाद्य पदार्थों (Vitamin D Foods In Hindi) से भी शरीर में इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। आप अपनी डाइट में अंडा, पनीर, दूध, डेयरी प्रोडक्ट, दही, मछली, चिकन, मशरूम, टूना मछली, ऑरेंज जूस फोर्टिफाइड शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन डी मौजूद होता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story