×

उम्र से पहले ही आंखों की रोशनी कम होने के ये हैं कारण, यहां जानें उपाय भी

Aankhon Ki Roshni Kam Hone Ki Wajah: आज हम आपको आंखों की रोशनी कम होने की वजह और आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय बताएंगे, जो आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 28 March 2024 2:52 PM GMT
उम्र से पहले ही आंखों की रोशनी कम होने के ये हैं कारण, यहां जानें उपाय भी
X

Eyesight (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Loss Of Eyesight: आज के समय में लोगों में छोटी उम्र से ही आंखें कमजोर (Vision Loss) होने की समस्या शुरू हो जाती है। बड़े उम्र के लोगों के साथ ही बच्चों को भी छोटी उम्र में ही आंखों पर चश्मा लग जाना आम बात हो गई है। पहले के समय में ज्यादातर उम्र बढ़ने के साथ ही यह प्रॉब्लम शुरू होती थी, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल के चलते छोटे बच्चों को भी रोशनी का चश्मा लग जा रहा है। इसके अलावा ऐसा किसी बीमारी की वजह से भी हो सकता है। आज हम आपको आंखों की रोशनी कम होने की वजह (Eyesight Loss Causes) और आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय (Ways To Improve Eyesight) बताएंगे, जो आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों की रोशनी कम होने की वजह (Aankhon Ki Roshni Kam Hone Ki Wajah)

1- आमतौर पर आंखों की रोशनी खराब होने की वजह रिफ्रेक्टिव एरर हो सकता है। जिसके कारण मायोपिया, हाइपरोपिया की समस्या बढ़ जाती है।

2- आज के समय में स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताने की वजह से भी आंखों की रोशनी पर असर पड़ रहा है।

3- आपकी डाइट भी आंखों की रोशनी कम होने के पीछे का कारण हो सकती है।

4- आंखों पर लगातार जोर पड़ना, कम रोशनी में काम करना, आंखों की देखभाल न करने से भी आपको यह समस्या हो सकती है।

5- इसके अलावा किसी बीमारी की वजह से भी आंखों की रोशनी कम होने का खतरा होता है।

6- डायबिटीज की वजह से आई साइट (Eyesight) वीक हो जाती है।

7- माइग्रेन के कारण भी यह समस्या देखी जाती है।

8- Eye strain के चलते भी अस्थायी रूप से धुंधली दृष्टि उत्पन्न हो जाती है।

9- चोट या आघात भी आंखों की रोशनी पर असर डालते हैं।

10- कुछ रसायनों के संपर्क में आना, या कॉर्नियल घर्षण।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय (Aankhon Ki Roshni Ke Upay)

1- स्क्रीन टाइम करें कम

आज के दौर में व्यक्ति मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आदि पर काफी ज्यादा समय बिताने लगा है। लेकिन जैसा कि हमने बताया स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। ऐसे में समय से पहले रोशनी कम होने से बचाने और आंखों को हेल्दी रखने के लिए इन सभी का इस्तेमाल कम करें।

2- लार भी असरदार उपाय

आपकी लार भी आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए सुबह उठने के बाद बिना कुल्ला किए ही अपनी लार को आंखो में लगाएं, इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और आपका चश्मा भी उतर सकता है।

3- हल्दी की गांठ

अगर आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो हल्दी की गांठ को नींबू के रस में 30 दिनों तक भिगोकर रखें। जब वह सूखने लगे तो उसमें नींबू का रस डालते रहें। 30 दिन बाद उस हल्दी की गांठ को सुखाकर चूर्ण बना लें। इसे आंखों में लगाने से आंखों की रोशनी तो बढ़ती है। इसे दिन में दो बार भी लगा सकते हैं।

4- एक्सरसाइज

अपनी आंखों को बेहतर बनाने के लिए आप आंखों की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। ये आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में मदद कर सकते हैं। कसरत के माध्यम से आंखों की शक्ति बढ़ाना संभव है। आप पलकें झपकाना और पेंसिल पुशअप्स जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

5- डाइट का रखें ख्याल

आंखों की रोशनी कम होने की एक वजह आपकी डाइट भी होती है। खराब डाइट के कारण उम्र के पहले ही आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। ऐसे में अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट फूड से परहेज करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं (What To Eat To Improve Eyesight)

1- ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें

आंखों की सेहत को बढ़ावा देने के लिए ओमेगा-3 फैट काफी जरूरी होता है। यह आंखों को ड्राईनेस से बचाने के साथ ही रेटिनल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है। इसलिए अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं।

2- पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में इन्हें शामिल कर सकते हैं।

3- नट्स और बीन्स

ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर नट्स का नियमित सेवन करने से आंखों को उम्र संबंधी नुकसान होने से बचाया जा सकता है। मूंगफली, काजू और दाल का सेवन आंखों की अच्छी हेल्थ के लिए कर सकते हैं।

4- गाजर

विटामिन ए रेटिना को स्वस्थ रखने का काम करता है। विटामिन ए की कमी से रतौंधी यानी नाईट ब्लाइंडनेस जैसी समस्या तक हो जाती है। ऐसे में विटामिन ए की पूर्ति के लिए गाजर का सेवन आप कर सकते हैं।

5- विटामिन ई

विटामिन ई भी आंखों के लिए काफी जरूरी माना जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आंखों को फ्री रैडिकल डैमेज से बचाने में मदद करता है। ऐसे में अपनी डाइट में बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक, अंडा शामिल कर सकते हैं। इनमें विटामिन ई पाया जाता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story