×

Weight Loss Food Recipe: वजन घटाना चाहते हैं तो कम कार्ब्स वाले इन पराठों को अपने डाइट में करें शामिल

Weight Loss Food Recipe: वेट लॉस करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप एक्सरसाइज या योगा का सहारा लें। योगा और एक्सरसाइज वजन कम करने में काफी मदद जरूर करते हैं।कम कार्ब्स वाले पराठों मदद करते है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 16 Aug 2022 3:19 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2022 5:42 PM GMT)
Tips for weight Loss
X

Weight Loss Paratha (Image: Social Media)

Weight Loss Food Chart: वेट लॉस करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप एक्सरसाइज या योगा का ही सहारा लें। हालांकि योगा और एक्सरसाइज वजन कम करने में काफी मदद जरूर करते हैं। लेकिन कम कार्ब्स वाले आहार से भी वजन कम किया जा सकता है। दरअसल कम कार्ब्स वाले पराठों (Diet Paratha) को अपने डाइट में शामिल कर अपने वजन को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वे पराठें:

गाजर का पराठा

वजन कम करना चाहते हैं तो गाजर का पराठा खाएं। इससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी। इस तरीके से बनाएं गाजर का पराठा:

सबसे रहले एक गहरी कटोरी लें और उसमें 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर, 1 कप गेहूं का आटा, 1/4 कप कटा हरा धनिया, 1/4 कप बारीक कटा प्याज, 1/2 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक, स्वादानुसार नमक और 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं। फिर पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे का एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे पराठे में बेल लें। अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और 1 टी-स्पून तेल का इस्तेमाल कर पराठे को पका लें। अब पराठा को दोनों तरफ से पकाएं। फिर गाजर के पराठे को रेफ्रिजेरेटेड दही के साथ गरमा-गरम परोसें।

मटर पराठा

वेट लॉस करने में मटर के पराठें काफी मदद कर सकते हैं। मटर पराठा खाने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसे इस तरीके से बनाएं:

सबसे पहले 1/2 कप उबले हुए हरे मटर को ब्लेंडर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लें। अब 1/2 कप गेहूं का आटा, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1/8 छोटा चम्मच अजवायन और स्वादानुसार नमक मिलाएं। फिर इसमें मटर की प्यूरी भी डाल दें। अब पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लें। फिर आटे से पराठे बेल लें और एक नॉन-स्टिक तवे पर 1/2 टी-स्पून तेल का इस्तेमाल कर दोनों तरफ से पका लें। पुदीने की चटनी के साथ मटर पराठा को गरमागरम परोसें।

फूलगोभी पराठा

वेट लॉस करना चाहते हैं तो आप फूलगोभी के पराठें को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। फूलगोभी पराठा इस तरीके से बनाएं:

सबसे पहले 1/2 कप फूलगोभी को कद्दूकस कर लें, भाप लें और छान लें। अब 1/2 कप ग्लूटेन फ्री आटा लें और उसमें पानी और थोड़ा सा दूध मिलाकर आटा गूंथ लें। फिर कद्दूकस की हुई फूलगोभी और 1/4 कप बारीक कटी प्याज डालकर गूंद लें। स्वादानुसार नमक, मिर्च पाउडर, अमचूर और कटा हरा धनिया डालें। अब इसे अच्छी तरह से गूंद लें और 30 मिनट के लिए अलग रख दें। फिर छोटे-छोटे हिस्से में बेल लें। फिर गरम तवे पर थोडा़ सा घी डालकर पराठे को तवे पर डाल दीजिए। इसके थोड़ा पकने का इंतजार करें और फिर दूसरी तरफ से पकने के लिए धीरे से पलटें। दही के साथ गरमागरम परोसें।

कीटो पनीर पराठा

कीटो पनीर पराठा भी वजन कम करने के लिए बेहतर विकल्प है। इस पराठे के सेवन से वजन कम कर सकते हैं। यह पराठा आपको वजन कम करने में काफी मदद करेगा। इसे बनाने की प्रक्रिया है:

सबसे पहले 1/2 कप नारियल का आटा, 1 टेबल-स्पून घी, 2 टेबल-स्पून साइलियम की भूसी (इसबगोल) और 1 टेबल-स्पून तेल मिलाएं। अब 1 कप गर्म पानी का प्रयोग कर आटे को गूंद लें और 10 मिनट के लिए रख दें। 175 ग्राम पनीर को क्रम्बल कर लें। फिर इसमें 1 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। फिर 3 टेबल स्पून कटा हरा धनिया, 1 टीस्पून कटी हुई शिमला मिर्च, 1 टीस्पून कटा हुआ प्याज और 2 कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिलाएं। आटे का एक भाग लें, उसमें पनीर की फिलिंग भर दें और इसे पराठे में बेल लें। अब पैन गरम करें और भरवां रोटी डालें। इस पर थोड़ा सा मक्खन लगाते रहें। फिर इसे पलटें और दूसरी तरफ से भी पकाएं। एक बार हो जाने के बाद, इसे हटा दें और चाय के साथ गरमागरम परोसें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story