×

Weight Loss: बढ़े हुए वजन से हैं परेशान, ये डाइट प्लान 2 हफ्ते में कर देगा स्लिम

Weight Loss : कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने बढ़ते हुए वजन से लगातार परेशान रहते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए जिससे उनका वजन कंट्रोल में रहे। आज हम आपको एक डाइट बताते हैं जो आपका वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित होगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 8 Jan 2024 1:45 AM GMT (Updated on: 8 Jan 2024 1:45 AM GMT)
Weight Loss
X

Weight Loss (Photos - Social Media)

Weight Loss : नया साल शुरू होने के साथ लोग कई तरह के रेजोल्यूशन भी लेते हैं जिनमें से फिटनेस भी एक रेजोल्यूशन होता है। हालांकि खुद को साल भर स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज और सही डाइट लेने का यह प्रण निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। साल की शुरुआत में हम शारीरिक से लेकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की बातें करते हैं लेकिन बिताते हुए समय के साथ यह सारी बातें फीकी पड़ती चली जाती है। हालांकि, खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। हेल्दी रहने के लिए व्यक्ति को अपने वजन पर कंट्रोल करना भी जरूरी होता है। वजन ज्यादा हो या फिर कम दोनों ही परेशानी का कारण बन सकते हैं। अगर आप मोटापे से परेशान है तो आज हम आपको एक ऐसी डाइट के बारे में बताते हैं जिसे फॉलो करने के बाद आपका वजन कुछ दिनों में काम होने लगेगा और शरीर को मजबूती भी मिलेगी। तो चलिए इस डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।

फॉलो करें ये डाइट

सुबह करें ये काम - बढ़े हुए वजन को कम करने की शुरुआत आपको सुबह की पहली किरण के साथ ही करनी होगी। सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले दालचीनी के पानी का सेवन करना है। यह व्यक्ति के डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक है। दालचीनी का पानी बदलते हुए हार्मोंस के लिए अच्छा माना जाता है। जो महिलाएं हार्मोंस इमबैलेंस की समस्या से परेशान है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

दालचीनी के पानी

नाश्ते में लें ओट्स

इसके बाद आपको नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए जो बीटा ग्लूटान से भरपूर होते हैं। यह शरीर को पाचन करने की शक्ति देता है। इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। इसके अलावा आप गाजर, अनार या चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। यह चीजें शरीर को एनर्जी देने का काम करती है। महिलाओं के शरीर में होने वाली खून की कमी भी इन चीजों से दूर होती है।

नाश्ते में लें ओट्स

ऐसा हो लंच

लंच के समय में व्यक्ति को राजमा चाट, मूंग दाल का चाट या फिर चना चाट खाना चाहिए। इस तरह का खाना आपके प्रोटीन की जरूरत को पूरा करेगा। इससे पेट भरा हुआ रहेगा और आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी।

लंच

एक चीजों का करें सेवन

उनके समय पपीते का सेवन अच्छा माना जाता है। आप इसके साथ एक चम्मच सीड मिक्स का उपयोग कर सकते हैं। इसमें सूरजमुखी, कद्दू और अलसी के बीज को मिक्स करें। पालक, चुकंदर, ब्रोकली जैसी सब्जियों का उपयोग सेहतमंद रहने के लिए किया जा सकता है। अलग-अलग तरह के सूप भी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं और यह व्यक्ति को स्वस्थ रखते हैं। सोते समय व्यक्ति को दूध जरूर पीना चाहिए। अगर आप लो फैट दूध लेंगे तो यह फायदेमंद होगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story