Weight Loss Exercise: अपनी वर्कआउट में शामिल करें ये एक्सरसाइज, एक्स्ट्रा वजन हो जाएगा छूमंतर

Weight Loss Exercise: फिट रहने के लिए लोग जिम, योगा मेडिटेशन और एक्सरसाइज का सहारा लेते है। जिन लोग के पास बाहर जाकर यह सब करने का टाइम नहीं है, वो लोग घर पर ही अपने आप को फिट बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज कर सकते है।

Prashant Dixit
Written By Prashant Dixit
Published on: 15 April 2022 4:09 AM GMT
Weight Loss Exercise
X

Weight Loss Exercise (image-social media)

Weight Loss Exercise: आज के व्यस्ततम दिनचर्या और खान-पान की वजह से लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगा है। जिसकी वजह से तरफ़-2 की बीमारियों से पीड़ित रहने लगे है। वजन बढ़ना एक समस्या बन गया है, जिससे लोग परेशान रहने लगे है। उस वजन को कम करने के लिए लोग बहुत पसीना बहा रहे है। आज की दिनचर्या में अपने एक को फिट रखना भी बहुत बड़ी चुनौती है।

फिट रहने के लिए लोग जिम, योग मेडिटेशन और एक्सरसाइज का सहारा लेते है। जिन लोग के पास बाहर जाकर यह सब करने का टाइम नहीं है, वो लोग घर पर ही अपने आप को फिट बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज कर सकते है। जिसके लिए वर्कआउट करते है। हम आपको बताएंगे ऐसी एक्सरसाइज जिससे वजन कम होगा साथ ही आपको घर से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। और आपकी शारीरिक ताकत बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी।

रस्सी कूदना

खुद को पतला और स्वस्थ रखने के लिए रोज रस्सी कूदना अपने वर्कआउट रूटीन में जरूर शामिल कर लें। जिस से आपका शरीर वॉर्म करने में मदद मिलती है। रोज 200 से 250 बार रस्सी कूदने से एक्स्ट्रा फैट को बर्न होता है। जिसको करने से आप

पुश-अप्स

यह आपके पेट की चर्बी को कम करने के साथ मसल्स बनाने में भी मदद करता है। पुश अप्स करके चेस्ट, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और शोल्डर को मजबूत व ताकतवर बनाया जा सकता है। वहीं, इस एक्सरसाइज के दौरान पेट की मसल्स में जरूरी खिंचाव आने से उसकी चर्बी कम होने लगती है।

एयर स्विमिंग

अपनी बैक को मजबूत बनाने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत अच्छी है। इससे दर्द में भी राहत मिलती है। एयर स्विमिंग को करने के लिए पहले पेट के बल लेट जाएं, और अपने दोनों हाथों और पैरों को फैला लें। अब अपने हाथों और पैरों को जमीन से उठाने की कोशिश करें। जिससे पेट पर जोर पड़ता है, जो वजन कम करने में। आपकी सहायता करते है।

रनर्स क्रंच

अपने हाथ और पैरों को मजबूत करने के लिए ये एक्सरसाइज बहुत अच्छी है। इससे पेट कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको पीठ के बल लेटकर अपने हाथों को सिर के पीछे रखना है। अब बिना किसी सहारे के बैठने की कोशिश करनी है।

नोट - जो जनकारी दी गई हैं उसकी सटीकता, और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया है, लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज ट्रैक मीडिया की नहीं है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story