×

Weight Loss Tips: करना चाहते हैं वजन कम, तो इस समय करें भोजन

Weight Loss Tips in Hindi: वजन कम करने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम दोनों जरूरी है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको भोजन करने का सही समय भी पता होना चाहिए।सही समय भी सेहत पर असर डालता

Anupma Raj
Published on: 11 Aug 2022 3:48 AM GMT
Tips for Weight Loss
X

Weight Loss Tips (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम दोनों की ही जरूरत होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको भोजन करने का सही समय भी पता होना चाहिए क्योंकि भोजन करने का सही समय भी सेहत पर बहुत असर डालता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए किस समय भोजन करनी चाहिए:

ब्रेकफास्ट (सुबह का नाश्ता)

वजन कम करने के लिए आपको ब्रेकफास्ट के लिए सही समय का पता होना चाहिए। कुछ लोग ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते है, जिससे उनका वजन कम होने की बजाय और बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेकफास्ट नहीं करने से आपको दिनभर भूख लगने के चांसेज बढ़ जाते हैं। आप जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं। एक्स्ट्रा खाने के चक्कर में आपका वजन कम होने की जगह वजन बढ़ जाता है। ऐसे में ब्रेकफास्ट करने की कोशिश करें। आमतौर पर खाना खाने के 8 से 10 घंटे बाद नाश्ता किया जाता है। ब्रेकफास्ट करने का सबसे अच्छा समय सुबह 7 से 9 बजे के बीच का है।

लंच (दोपहर का भोजन)

लंच करने का भी एक सही समय होता है। अगर आप ब्रेकफास्ट सही समय पर करते हैं तो आपको भूख भी जल्दी लगेगी। सही समय पर ब्रेकफास्ट करने से लंच तक पेट को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। लंच करने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच का है। लंच में आप रोटी, सब्जी, चावल, और हेल्दी सलाद सही मात्रा में खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।

डिनर ( रात का खाना )

डिनर भी उतना ही जरूरी होता है जितना कि ब्रेकफास्ट और लंच होता है। दोपहर का भोजन जल्दी करने से आपको शाम को जल्द ही भूख लग सकती है। कई न्यूट्रीशनिस्ट हमारी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल्दी रात का खाना खाने की सलाह देते हैं। वहीं रात का खाना आपको शाम 6.30 बजे से रात 8 बजे के बीच में खा लेना चाहिए।

इन टिप्स को भी रखें ध्यान में:

ब्रेकफास्ट सुबह उठने के ठीक 30 मिनट बाद कर लेना चाहिए।

ब्रेकफास्ट में हमेशा प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए।

ब्रेकफास्ट 10 बजे से पहले कर लेना चाहिए।

लंच करने का सही समय 12:45 माना जाता है।

ब्रेकफास्ट और लंच करने के बीच 4 घंटे का अंतराल रखना चाहिए।

लंच 4 बजे के बाद नहीं करना चाहिए।

डिनर करने का सही समय शाम 7 बजे से पहले माना जाता है।

रात का खाना और सोने के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतराल होना चाहिए।

डिनर रात 10 बजे के बाद नहीं करना चाहिए।

ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर के बीच के अंतराल में भूख लगे तो कुछ हेल्दी चीज खाना चाहिए। जैसे : फल, सब्जी वाला चाट, स्मूदी या रायता।

खाना हमेशा धीरे धिरे और छोटे छोटे टुकड़ों में करना चाहिए।

खाना नीचे बैठकर खाना चाहिए।

खाना खाते समय गर्म पानी नहीं पीना चाहिए।

भोजन में घी, तेल, मसाले की मात्रा कम रखनी चाहिए।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story