×

Weight Loss Tips: इन 5 चीजों को डाइट में शामिल कर फेस्टिव सीजन में तेजी से कम करें वजन

Weight Loss Tips: आज के समय में गलत खानपान, खराब दिनचर्या, तनाव और अत्यधिक आराम के चलते मोटापा और मधुमेह की समस्या होती है। फेस्टीव सीजन में वजन बढ़ने का चांस ज्यादा हो जाता है।

Anupma Raj
Published on: 24 Oct 2022 4:51 AM GMT
Tips for Weight Loss
X

Weight Loss (Image: Social Media)

Weight Loss Tips: आज के समय में गलत खानपान, खराब दिनचर्या, तनाव और अत्यधिक आराम के चलते मोटापा और मधुमेह की समस्या होती है। वहीं फेस्टीव सीजन में वजन बढ़ने का चांस ज्यादा हो जाता है। ऐसे में बढ़ते वजन को कंट्रोल करना मुश्किल जरूर होता है। दरअसल एक रिपोर्ट की मानें तो हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन 5 चीजों को शामिल करें:

हल्दी (Turmeric)

दरअसल हल्दी का नियमित रूप से सेवन करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है क्योंकि हल्दी पेट में डाइजेस्टिव जूस का निर्माण करती है, इससे ना सिर्फ मेटाबॉलिज़्म फास्ट काम करता है, बल्कि फैट भी बर्न करता है। इसलिए बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में हल्दी को अवश्य शामिल करें।

मखाना (Fox Nuts)

दरअसल मखाना वजन कम करने में फायदेमंद साबित होता है। बता दे मखाने को टी-टाइम स्नैक के रूप में भी जाना जाता है। मखाना में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर भी पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। दरअसल मखाना खाने से कैलोरी बर्न होता है। इसलिए आप वजन कम करने के लिए रोजाना मखाने का सेवन कर सकते हैं।

अमरूद (Guava)

दरअसल अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अमरूद का सेवन जरूर कर सकते हैं। बता दे अमरूद में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे ना सिर्फ बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। साथ ही इससे बार-बार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

शकरकंद (Sweet Potato)

दरअसल शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही बता दे शकरकंद में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद का सेवन करने से पेट देर तक भरा रहता है जिससे क्रेविंग की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। बता दे शकरकंद के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए वजन कम करने के लिए शकरकंद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

अखरोट (Walnuts)

दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अखरोट मददगार साबित होता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा बता दे कि अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट के भी गुण पाए जाते हैं। इससे ना सिर्फ बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है। तो वजन कम करने के लिए अखरोट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story