×

Weight Loss Tips: दही खाने से भी बढ़ता है वजन, इस तरह से ना करें दही का सेवन

Weight Loss Tips: दही का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल दही एक ऐसा डेयरी उत्पाद है जिसका सेवन हम हर रोज करते हैं। दही हमारे शरीर की प्रोटीन की जरुरत को पूरा करता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 31 Oct 2022 12:47 AM GMT
Tips for Weight Loss
X
Weight Loss Tips (Image: Social Media)

Weight Loss Tips: दही का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल दही एक ऐसा डेयरी उत्पाद है जिसका सेवन हम हर रोज करते हैं। दही हमारे शरीर की प्रोटीन की जरुरत को पूरा करता है। साथ ही दही भूख मिटाने में काफी मददगार साबित होता है। बता दें डायटिंग करने वाले लोग दही को अपनी डाइट में जरुर शामिल करते हैं।हालांकि क्या आप जानते हैं कि दही खाने से वजन बढ़ता भी है। आइए जानते हैं कैसे:

लो फैट कैलोरी दही

दरअसल अक्सर लोग वजन कम करने के लिए लो-फैटवाले दही को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में लो-फैटवाले दही में प्रोटीन की मात्रा बेहद कम होती है। लेकिन हमारे शरीर को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। ऐसे में अगर एक पैकेट दही में 100 कैलोरी के साथ केवल 6 ग्राम प्रोटीन मौजूद हैं, तब इससे आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है। तब ऐसी स्थिति में आप ज्यादा कैलोरी और 12 से 15 ग्राम प्रोटीन वाले दही के पैकेट को चुनें ताकि इससे आपका पेट भरा रहे और वजन भी घट सकें।

दही का अधिक सेवन

वजन कम करने के लिए दही खाना बेस्ट ऑप्शन जरूर है लेकिन इसे गलत तरह से खाने से वजन कम होने की जगह वजन बढ़ सकता है। दरअसल जरूरत से ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ भी सकता है। इसलिए दही का सेवन रोजाना करें लेकिन दिन में एक छोटी कटोरी दही का सेवन करना ही अच्छा होता है और एक छोटी कटोरी दही ही आपके शरीर की कई जरुरतों को पूरा कर सकती है।

दही में अन्य चीजों को मिलाकर खाना

दरअसल ज्यादातर लोगों को दही में कुछ ना कुछ मिलाकर खाने की आदत होती है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इन गलतियों को करने से बचें। बता दें कुछ लोगों को नमकीन दही पसंद है तो कुछ लोगों को मीठी दही पसंद होती है, तो वहीं कुछ लोग दही में फल डालकर खाते है तो कुछ लोग मेवे। लेकिन ध्यान रखें इस तरह दही में चीजों को मिलाकर खाने से इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इसलिए अगर वजन कम करने की प्लानिंग कर रहें तो मीठी दही का सेवन बंद कर दें क्योंकि एक डेयरी उत्पाद होने के नाते दही में कुछ हद तक मिठास होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैकेट में आने वाले दही के स्वाद को बढाने के लिए उसमें चीनी मिलाई जाती है। इसलिए अगर मार्केट में मिलने वाली दही का सेवन कर रहें तो वजन कम होने की जगह वजन बढ़ना तय है।

डेसर्ट के साथ दही

दरअसल कुछ लोगों को किसी भी डेसर्ट के साथ दही का सेवन करना बेहद पसंद होता है। ऐसे में दही का सेवन डेसर्ट के साथ करने पर वजन बढ़ने का चांस ज्यादा रहता है। दरअसल कई यागट पार्लर पर मिलने वाली कई चीजों में दही को ड्रेस-अप के रुप में इस्तेमाल किया जाता है और इस तरह की दही का आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story