×

Egg Freezing: क्या होती है एग फ्रीजिंग, एग फ्रीजिंग का पूरा प्रोसेस और सावधानियां

Egg Freezing : वर्किंग लेडी जल्दी से मां बनने की नहीं सोच पाती है। ऐसे में एग फ्रीजिंग (egg freezing) एक बेहतर ऑप्शन होता है जो महिलाओं को अपनी अंडाणुओं को स्थायी रूप से स्टोर करने में मदद करता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 31 Jan 2024 3:45 PM IST (Updated on: 31 Jan 2024 3:45 PM IST)
Egg Freezing
X

Egg Freezing (Photos - Social Media)

Egg Freezing : इस बिजी लाइफस्टाइल में महिलाएं खुद पर ध्यान नहीं दे पाती है जिस कारण उन्हें आगे चलकर कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है बता दे कि वह घर और खुद को संभालते वक्त इतना बिजी रहती है कि वह खुद की केयर नहीं कर पाती जिस कारण इसका असर उन्हें चेहरे में दाग धब्बे मुंहासे और बालों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में वर्किंग लेडी जल्दी से मां बनने की नहीं सोच पाती है। ऐसे में एग फ्रीजिंग (egg freezing) एक बेहतर ऑप्शन होता है जो महिलाओं को अपनी अंडाणुओं को स्थायी रूप से स्टोर करने में मदद करता है, ताकि वे बाद में उन्हें गर्भधारण के लिए उपयोग कर सकें। यह खासकर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो काम करती है।

Egg Freezing


क्या है एग फ्रीजिंग

भारत में एग फ्रीजिंग का प्रचलन बढ़ रहा है और महिलाएं इस ऑप्शन को अपना रही हैं। ओओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन का उपयोग अंडाणुओं को क्रायोप्रिजर्वेशन या सुशीत स्थिति में रखने के लिए किया जाता है ताकि वे बाद में गर्भधारण कर सके। यह उन्हें समय के साथ अच्छी तरह से फैमिली प्लानिंग करने का विकल्प देता है। यहां तक कि करियर, शिक्षा और अन्य जीवन के पहलुओं के साथ संगत हो सकता है। इससे महिलाओं को आत्मविश्वास मिलता है कि वे अपने समय के अनुसार मां बन सकती हैं।

Egg Freezing


एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया

एग फ्रीजिंग या ओवरियन टिस्यू क्रायोप्रेजर्वेशन की प्रक्रिया, महिलाओं को उनके अंडाणुओं को स्थायी रूप से संरक्षित करने की एक प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि महिलाएं बाद में जब वे गर्भधारण के लिए तैयार होती हैं, तो उनके शुक्राणुओं का उपयोग कर सकें। यह विकल्प उन महिलाओं के लिए है जो किसी कारणवश गर्भधारण करने में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं या जो विभिन्न कारणों से गर्भधारण को टाल रही हैं।



Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story