जीका वायरस या डेंगू, कौन सबसे ज्यादा खतरनाक, यहां जानें लक्षणों के साथ

Dengue Fever And Zika Virus Symptoms: डेंगू और जीका वायरस दोनों ही मच्छरों के कारण होने वाली बीमारी है। इन दोनों बीमारियों के कुछ लक्षण समान होते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 July 2024 9:13 AM GMT
जीका वायरस या डेंगू, कौन सबसे ज्यादा खतरनाक, यहां जानें लक्षणों के साथ
X

Zika-Dengue (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dengue vs Zika Virus: मानसून की शुरुआत के साथ ही मच्छर से फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। डेंगू के बाद अब जीका वायरस के काफी सारे केस सामने आ रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, जीका वायरस (Zika Virus) आमतौर पर एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। यही मच्छर डेंगू, चिकनगुनिया और येलो फीवर जैसी बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चे को इससे अधिक बचाव की जरूरत होती है। यह वायरस गर्भ में पल रहे बच्चे को माइक्रोसेफली रोग (Microcephaly) का शिकार बना सकता है। डेंगू और जीका वायरस दोनों ही मच्छरों के काटने के कारण होने वाली बीमारी है। तो आइए जानते हैं इन दोनों में कौन सी बीमारी ज्यादा खतरनाक है?

डेंगू और जीका वायरस में अंतर (Difference Between Dengue And Zika Virus)

डेंगू और जीका दोनों ही मच्छरों के कारण होने वाली संक्रामक बीमारी है। मानसून के मौसम में डेंगू फीवर और जीका वायरस होने का खतरा बढ़ जाता है। दोनों ही बीमारियों में कुछ लक्षण समान होते हैं, लेकिन डेंगू और जीका में जो सबसे बड़ा अंतर है वो ये है कि डेंगू एक से दूसरे इंसान में नहीं फैलता है, जबकि जीका वायरस एक संक्रामक बीमारी है, जो एक मरीज से दूसरे में फैल सकती है। डेंगू के लिए जिम्मेदार एडीज एजिप्टी (Aedes Aegypti) मच्छर सुबह और शाम को काटते हैं। वहीं, जीका वायरस अधिकतर दिन में काटने वाले एडीज मच्छरों के कारण होता है। जीका वायरस के अधिकांश मामले आमतौर पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं में देखे जाते हैं। अगर प्रेग्नेंट औरतों को जीका वायरस हो जाए तो यह गर्भ में पल रहे बच्चे में भी पहुंच सकता है। यह ब्लड संक्रमण के माध्यम से भी फैल सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डेंगू और जीका वायरस के लक्षण (Dengue And Zika Virus Symptoms)

दोनों बीमारी में कई लक्षण एक जैसे ही होते हैं। जैसे कि बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान, जोड़ों में दर्द, प्लेटलेट्स कम होना। आइए जानते हैं डेंगू और जीका वायरस के लक्षणों के बारे में।

डेंगू वायरस के लक्षण

1- तेज बुखार

2- तेज सिरदर्द

3- उल्टी या मतली

4- जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द

5- थकान

6- खुजली

7- आँखों में दर्द होना

8- विभिन्न अंगों में सूजन।

गंभीर डेंगू के लक्षण

1- मल या उल्टी में खून आना

2- पेट में गंभीर दर्द

3- मसूड़ों या नाक से खून आना और त्वचा के नीचे खून का बहाव

4- बेचैनी

5- थकान या सुस्ती

6- डिहाइड्रेशन

7- तेजी से वजन घटना।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जीका वायरस के लक्षण

1- बुखार

2- सिरदर्द

3- जोड़ों में दर्द

4- आंखों के सफेद हिस्से में लालिमा

5- त्वचा में लालिमा या खुजली

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन बिंदुओं पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

Shreya

Shreya

Next Story