×

Pancreatitis: क्या है पेंक्रियाटाइसिस, सेहत के लिए है हानिकारक, जानें लक्षण और बचाव

Pancreatitis : हमारी बदलती हुई जीवन शैली हमें कई बीमारियों का शिकार बना रही है। इनमें से एक बीमारी ऐसे भी है जो हमारे पेनक्रियाज को बुरी तरीके से प्रभावित करती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 23 Jan 2024 9:15 AM IST (Updated on: 23 Jan 2024 9:15 AM IST)
Pancreatitis
X

Pancreatitis (Photos - Social Media)

Pancreatitis : हमारे शरीर में मौजूद हर अंग काफी अहम होता है। शरीर के हर अंग का काम अलग-अलग है और अगर इसमें से एक भी ठीक तरह से कम ना करें तो हमें बहुत तकलीफ हो सकती है। पेनक्रियाज हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है जो भोजन को पचाने में मदद करता है और इसके जरिए भोजन को पचाने वाले एंजाइम और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। पेनक्रियाज हार्मोन इंसुलिन और ग्लूकेगॉन बनाने में मदद करता है इसलिए यह जरूरी है कि इसकी सेहत का काफी ख्याल रखा जाए।

तेजी से बदलती हुई जीवन शैली में लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं और पैंक्रियाटाइटिस की समस्या इन्हीं में से एक है। इसे आमतौर पर अग्नाशय या पेनक्रियाज में सूजन के रूप में पहचाना जाता है। अगर इस समस्या के बारे में सही जानकारी हासिल कर ली जाए तो फिर इसे होने से रोका जा सकता है और सही समय पर पहचान कर इलाज किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में कुछ जरूरी बातें बताते हैं।

Pancreatitis


पेंक्रियाज क्या है

सबसे पहले बात करते हैं पेनक्रियाज की तो यह हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पाचन अंग है। इसका काम होता है हमारे शरीर में भोजन को अच्छी तरह से पचाना। अगर हमारे शरीर में पेनक्रियाज में अचानक से सूजन आ जाती है तो इसका असर हमारे डाइजेस्टिव जूस और एंजाइम पेनक्रियाज पर पड़ता है। बहुत ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करना कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ना, सिगरेट पीना, गाल ब्लैडर में पथरी होना अगर यह सारी समस्या होती है तो इस बीमारी का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। अगर इसके लक्षणों की बात करें तो उल्टी होना, ब्लड प्रेशर का लो हो जाना, मतली बहुत अधिक पेट दर्द और पेट में तरल पदार्थ बन जाना इस बीमारी के मुख्य लक्षण है।

होने के कारण

अत्यधिक शराब का सेवन, धूम्रपान, बड़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, ज्यादा दवाओं का सेवन और गाल ब्लैडर की पथरी इस बीमारी के होने के मुख्य कारण है। अगर किसी व्यक्ति को पेट में चोट लगती है या उसका हार्मोन हाई लेवल पर जाता है। कैल्शियम हाई लेवल हो जाता है। सिस्टिक फाइब्रोसिस होता है या पेनक्रिएटिक कैंसर इस बीमारी के प्रमुख कारणों में से एक है।

Pancreatitis


ऐसे रखें ध्यान

शराब और धूम्रपान

अगर आप इस बीमारी से बचना चाहते हैं तो आपको कहीं बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जिसमें से एक यह है कि आपको शराब और धूम्रपान से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। खासतौर पर यही दो कारण है जो लीवर और पेनक्रियाज पर सबसे बड़ा असर डालते हैं। शराब और धूम्रपान की वजह से पेनक्रिएटाइटिस की बीमारी हो सकती है। इस गंभीर समस्या से बचने के लिए शराब और स्मोकिंग से बिल्कुल दूर रहे हैं।

स्वास्थ्य जीवनशैली

सेहतमंद रहने के लिए और अपने पैंक्रियाज का ख्याल रखने के लिए आपको हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपनाना चाहिए। अच्छी डाइट के साथ यह जरूरी है कि आप नियमित वर्कआउट करें और ऐसी आदतें अपनाएं जो आपका इस बीमारी से बचाव कर सके।



Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story