×

Tongue Color: जीभ के रंग से जाने सेहत का हाल

Tongue Color: बीमारियों के बारे में पता लगाने में जीभ काफी मदद करता है। दरअसल जीभ के रंग से पता लगाया जा सकता है कि आप किस बीमारी से ग्रसित हैं।

Anupma Raj
Published on: 10 July 2022 9:00 AM GMT
What your tongue Color says about your Health
X

Tongue  (Image: Social Media)

Tongue Color: बीमारियों के बारे में पता लगाने में जीभ काफी मदद करता है। दरअसल जीभ के रंग से पता लगाया जा सकता है कि आप किस बीमारी से ग्रसित हैं। लाल या गुलाबी रंग के जीभ आपके स्वस्थ होने का संकेत देता है लेकिन जीभ के रंग में बदलाव देखने पर कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए बल्कि जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

नाखून, आंख की तरह ही जीभ का रंग भी बीमारियों का राज खोलता है। अगर जीभ का रंग लाल या गुलाबी न हो तो ये खतरे की घंटी है क्योंकि किसी भी बीमारी का असर जीभ के रंग पर भी पड़ता है। नतीजा यह होता है कि जीभ के रंग में बदलाव दिखने लगता है। ऐसे में इसे नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि जीभ के रंग से कैसे पता करें सेहत का हाल

जीभ का पीला होना

जीभ का पीला होना यह बताता है कि आपको पेट, लिवर या डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी कोई बीमारी है। शरीर में जब पौष्टिक तत्व की कमी होती है तब जीभ का रंग गुलाबी या लाल से पीला हो जाता है। जीभ पर पीले रंग की परत भी जमने लगती है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

जीभ का नीला होना

नीले रंग या पर्पल रंग की जीभ का मतलब है आपको हार्ट से जुड़ी समस्या हो सकती है। जब हार्ट ब्लड को सही तरीके से पंप नहीं कर पाता तब ब्लड में ऑक्सिजन कम होने लगता है। इसी स्थिति में जीभ का रंग नीला हो जाता है। इसके लिए आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

जीभ का सफेद होना

जीभ का रंग सफेद होने का मतलब है कि आपका ओरल हाइजीन खराब है। जिसके कारण शरीर में डिहाइड्रेटेड की परेशानी है। जीभ पर अगर परत जैसा दिख रहा तो यह स्मोकिंग के कारण लिकोप्लेकिया होने का चांस बताता है। जीभ के सफेद होने का एक कारण कई बार फ्लू की वजह भी हो सकता है।

जीभ का ब्राउन होना

कौफिन की अधिक सेवन के कारण जीभ का रंग ब्राउन हो जाता है। स्मोकिंग करने वालों की जीभ का रंग का ब्राउन होता है। साथ ही स्मोकिंग करने वालों के जीभ पर ब्राउन कलर की एक लेयर जम जाती है।

जीभ का काला होना

जीभ का रंग काला होने का मतलब है अल्सर या फंगल इन्फेक्शन। कई बार ओरल हाइजीन के कारण भी जीभ पर बैक्टेरिया बनने लगते हैं जिसका असर जीभ के रंग पर पड़ता है। इस कारण से जीभ का रंग काला हो जाता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story