×

Wheatgrass Benefits:कई बीमारियों का रामबाण इलाज है व्हीटग्रास का जूस

Wheatgrass Benefits: व्हीटग्रास यानी अंकुरित गेहूं के पौधे की पत्तियों को कहते हैं। इसे गेहूं के जवारे भी कहते हैं। व्हीटग्रास में कई सारे पोषक तत्व होते हैं।

Anupma Raj
Published on: 30 July 2022 5:18 AM GMT
Benefits of Wheatgrass
X

Wheatgrass (Image: Social Media)

Wheatgrass Benefits: व्हीटग्रास यानी अंकुरित गेहूं के पौधे की पत्तियों को कहते हैं। इसे गेहूं के जवारे भी कहते हैं। व्हीटग्रास में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ होते हैं। व्हीटग्रास में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई,विटामिन के और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, क्लोरोफिल और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं व्हीट ग्रास के फायदे के बारे में

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

व्हीट ग्रास के सेवन से आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं। दरअसल ये एट्रोवास्टेटिन के समान प्रभाव पैदा करता है, जिसको हाई बल्ड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है। इसलिए अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप व्हीट ग्रास का सेवन करें, इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने में मदद मिलता है।

सूजन से राहत

व्हीट ग्रास के जूस का सेवन करने से शरीर की सूजन से छुटकारा मिलता है, साथ ही आंतों में आ रही सूजन भी कम होती है। जिससे अल्सरेटिव कोलाइटिस होने का खतरा कम होता है। इसलिए अगर आप सूजन की समस्या से परेशान हैं तो व्हीट ग्रास का सेवन कर सकते हैं।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा

अगर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने चाहते हैं तो व्हीट ग्रास का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बहुत राहत मिलेगी। दरअसल अक्सर मौसम ठंडा होने पर जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या अधिक बढ़ जाती है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास व्हीटग्रास के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिल जाएगी।

वजन कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो व्हीट ग्रास का सेवन करें। इसके सेवन से वजन कम हो सकता है। व्हीटग्रास में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। ये वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। ये अधिक जंक फूड के फैट को घटाने में मदद करता है। इसके लिए आप व्हीटग्रास के पाउडर को जूस में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसलिए अगर वेट लॉस करना चाहते हैं तो व्हीट ग्रास का सेवन करें।

कब्ज की समस्या खत्म

अगर आप कब्ज की या पेट से जुड़ी कोई भी समस्या से जूझ रहें हैं तो व्हीट ग्रास का सेवन कर सकते हैं। दरअसल व्हीटग्रास में फाइबर और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। व्हीटग्रास के पाउडर में ऐल्कलाइन मिनरल होते हैं, जो अल्सर, दस्त और कब्ज में राहत देने का काम करते हैं। इसलिए अगर पेट से जुड़ी समस्या से जूझ रहें हैं तो व्हीट ग्रास का सेवन करना चाहिए।

डिटॉक्स

डिटॉक्स के लिए व्हीट ग्रास एक बेहतर ऑप्शन है। दरअसल व्हीटग्रास में कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालते हैं। इसमें क्लोरोफिल होता है। ये शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये आपके लिवर को हेल्दी रखता है। साथ ही इससे उर्जा का स्तर भी बेहतर बना रहता है। इसलिए शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप व्हीटग्रास का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को बहुत फायदा होता है।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story