×

White Hair reasons: जानें कम उम्र में ही क्यों सफेद होने लगते हैं बाल, इसके पीछे हैं ये वजह

Safed Bal Hone Ke Karan: बढ़ते उम्र के साथ बाल सफेद होने लगते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कम उम्र में भी बाल सफेद हो जाते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 Sep 2022 12:38 PM GMT
White Hair Reasons and Treatment
X

White Hair at young Age (Image: Social Media)

Safed Bal Hone Ke Karan: बढ़ते उम्र के साथ बाल भी सफेद होने लगते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कम उम्र में भी बाल सफेद हो जाते हैं। दरअसल आपने अपने आसपास कई युवाओं का बाल सफेद देखा होगा। यहां तक कि इनमें से कई बार 13, 14 से 16 साल के टीनएजर्स के भी बाल सफेद होने लगते हैं। जबकि वहीं कई लोगों के 50 की उम्र तक भी बाल सफेद नहीं होते। ऐसे में आइए जानते हैं कम उम्र में बाल सफेद होने का कारण:

बाल सफेद होने का कारण

बालों की समस्याओं पर लंबे समय से रिसर्च कर रहे विशेषज्ञों का कहना है कि जब रंग बनाने वाली कोशिकाएं पिगमेंट बनाना बंद कर देती हैं तो बाल सफेद होने लगते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा कई बार बालों में प्राकृतिक हाइड्रोजन पैराक्साइड भी जमा होने के कारण भी बाल सफेद हो जाते हैं। बता दे श्वेत लोगों में 35 की उम्र के आसपास बाल सफेद होने लगते हैं तो वहीं एशियाई लोगों में 30 की उम्र के बाद से और अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों में 45 के बाद सफेद बालों की समस्या शुरू हो जाती है। बता दे इन सभी इलाकों के लगभग 50 फीसदी लोगों के बाल 50 की उम्र तक सफेद हो जाते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि अगर इनमें श्वेत लोगों में 25 से 30 की उम्र, एशियाई लोगों में 30 से 35 की उम्र और अफ्रीकी-अमेरिकी लोगों में 35 से 38 की उम्र तक बाल सफेद होने लगें तो इसे प्रिमैच्योर हेयर कहा जाता है। हालांकि बता दे वैज्ञानिक खुद इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं कर पाए है कि क्यों कुछ लोगों के बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं और कुछ लोगों के 50 के बाद भी नहीं होते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि इसमें आनुवांशिकी का एक बड़ा योगदान है। साथ ही इसके अलावा विटामिन बी-12 की कमी या आपकी पिट्यूटरी या थायरॉयड ग्लैंड की बीमारी भी बालों के सफेद होने का कारण बन सकती है। बता दे ये बीमारी के इलाज के बाद ठीक भी हो सकती हैं। वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हमारा इम्‍यून सिस्‍टम भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता हैं। इसके अलावा पोषण की कमी से भी बाल सफेद होने का एक फैक्टर है। दरअसल आपके जो बाल सफेद हो चुके हैं वो दोबारा काले नहीं हो सकते हैं, हालांकि आप बालों को काला करने के लिए इन पर डाई और कलर या कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

बालों को सफेद होने से कैसे बचाएं

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आंवला और मेथी के बीज को बालों में लगाना चाहिए क्योंकि ये पोषण देते हैं। बता दे मेथी के बीज और शुद्ध आंवले के तेल से बाल मजबूत होते हैं और उन्हें सफेद होने से भी बचाया जा सकता है। इसके अलावा आपको अपनी डाइट में भी आंवला शामिल करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी का सेवन भी बालों की सेहत के लिए अच्छा है। आप चाहें तो मेंहदी के पत्तों को लगा सकते हैं, इसमें आंवला, भृंगराज, ब्राह्मी आदि कई जड़ी-बूटियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप करी पत्ता और नारियल तेल को मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे भी बाल सफेद होने बंद हो जाएंगे और बाल मैं मजबूत भी होंगे।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story