×

World Brain Tumor Day 2021 : ब्रेन ट्यूमर क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और इलाज

World Brain Tumor Day 2021: जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन के अनुसार विश्व ट्यूमर 8 जून को मनाया जाता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 8 Jun 2021 2:49 AM GMT
ब्रेन ट्यूमर को 8 जून के दिन विश्व भर में एक दिवस के रूप में मनाया जाता है
X

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस (डिजाइन फोटो -सोशल मीडिया) 

World Brain Tumor Day 2021: जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन के अनुसार विश्व ट्यूमर 8 जून को मनाया जाता है। दुनियाभर में विभिन्न प्रकार के ट्यूमर से पीड़ित लोग पाए जाते हैं। इस दिन को मनाने के पीछे या उद्देश्य है कि लोगों को ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरुक करें। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के चलते शरीर में किडनी, फेफड़े के साथ ब्रेन ट्यूमर के रोगों से लोग ग्रसित हो रहे हैं।

आपको बता दें कि ब्रेन ट्यूमर को 8 जून के दिन विश्व भर में एक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह लोगों के लिए एक सम्मानजनक दिन माना जाता है, जिन्होंने इससे अपनी जान गंवाई। अस्पताल अभियान, जागरूकता गतिविधियों और विभिन्न गतिविधियों को वैश्विक स्तर पर इस कारण से लड़ने और बेहतर जीवन जीने के लिए मनाया जाता है। आज जानते हैं विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस से जुड़े कई तथ्यों को।

ब्रेन ट्यूमर क्या है?

ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में कोशिकाओं के असामान्य रूप से बढ़ने पर जो गांठ बन जाती है उसे ब्रेन ट्यूमर कहते हैं। यह मस्तिष्क को भारी नुकसान पहुंचा सकता है और यहां तक कि उस व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। ब्रेन ट्यूमर के विभिन्न रूप हैं। ट्यूमर शरीर के किसी विशेष अंग या मस्तिष्क पर शुरू हो सकते हैं और समय के साथ तेजी से बढ़ सकते हैं और कई अन्य भागों में फैल सकते हैं। इस प्रकार यह व्यक्ति के जीवन के लिए खतरा बन जाता है। ब्रेन ट्यूमर का विकास अलग-अलग तरह से होता है।

ब्रेन ट्यूमर (कॉन्सेप्ट फोटो -सोशल मीडिया)

विश्व ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत

ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन की स्थापना 1998 में हुई थी। उस समय सिर्फ 14 देशों में 500 लोगों ने इस एसोसिएशन में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। यह दिवस साल 2000 से 8 जून को मनाया जाता है। यह एसोसिएशन विश्वभर में ब्रेन ट्यूमर के पेशेंट्स और उनके परिवार के सहयोग के लिए मनाया जाता है।

ब्रेन ट्यूमर का इलाज

ब्रेन ट्यूमर का इलाज कई माध्यम से किया जाता है। इसमें बीमारी में यह जानना बेहद जरुरी है कि इसका संक्रमण कितना फैला है और कोशिकाएं कितनी असामान्य है। डॉक्टर जब ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी करते हैं। तो पूरे ट्यूमर या उसके कुछ भाग को निकाल देते हैं। कीमोथेरेपी के दौरान दवाइयों का इस्तेमाल कर ट्यूमर की कोशिकाओं को मारने की कोशिश की जाती है। रेडिएशन थेरेपी में ट्यूमर की कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए हाई एनर्जी बीम जैसे एक्स -रे या प्रोटॉन्स का इस्तेमाल करते हैं।

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

  • आंखों में धुंधला दिखाई देना।
  • बोलने में परेशानी होना।
  • शरीर में अधिक थकान होना।
  • याददाश्त कमजोर होना।
  • सुबह उठते ही सिरदर्द होना।
  • मांसपेशियों में ऐंठन होना।
  • अचानक से बेहोशी आना।

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस 2021 के बारे में तथ्य

  • ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है।
  • ब्रेन ट्यूमर के संकेत उसके आकार, प्रकार और स्थान पर निर्भर करते हैं।
  • ब्रेन ट्यूमर के उपचार के विकल्पों में सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी जैसे उपचार हैं।
  • वयस्कों में ब्रेन ट्यूमर का प्रकार एस्ट्रोसाइटोमा, मेनिंगियोमा और ओलिगोडेंड्रोग्लियोमा है।
  • बच्चों में ब्रेन ट्यूमर के सामान्य प्रकार हैं मेडुलोब्लास्टोमा, ग्रेड या एस्ट्रोसाइटोमा, एपेंडिमोमा जैसे हैं।

Covid19 और ब्रेन ट्यूमर

दुनिया भर में बढ़ते महामारी के मुद्दों के अनुसार ब्रेन ट्यूमर और अन्य बीमारियों के रोगियों की देखभाल करना प्रासंगिक है। एक सामान्य व्यक्ति के लिए कोरोनावायरस का सामना करना मुश्किल होता है। इसलिए ब्रेन ट्यूमर से प्रभावित मरीजों को खतरे से बचाने के लिए विशेष देखभाल प्रणाली और संस्थान स्थापित किए जाने चाहिए।

Shraddha

Shraddha

Next Story