TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

World Health day 2022: जानिये इस भीषण गर्मी में कैसे रखे खुद को स्वस्थ और मस्त

World Health day 2022: आज हम आपको गर्मियों के लिए डाइट प्लान बताने जा रहे हैं।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Ragini Sinha
Published on: 7 April 2022 8:14 AM GMT
World Health day 2022
X
वर्ल्ड हेल्थ डे (Social media)

World Health day 2022: पूरे विश्व में आज 7 अप्रैल का दिन वर्ल्ड हेल्थ डे (world health day) के नाम से मनाया जाता है। ये दिन मनाने का मकसद लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करना है। आजकल गर्मी का मौसम धीरे-धीरे अपने चरम में पहुंचने के लिए तैयार है।

बता दें कि गर्मियों के मौसम में खुद को फिट और एनर्जेटिक रखना एक कठिन काम है। क्योंकि इन दिनों होने वाली स्वेटिंग और बेचैनी शरीर को थोड़ा कमज़ोर कर देती है। कारण अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से खाना खाने की इच्छा बहुत कम हो जाती है। जो आपके शारीरिक कमज़ोरी का कारण बनता है। इसलिए एक्सपर्ट इस कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लिक्विड ,जूस लेकर खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह देते हैं।

Proper तरीके से खाना ना खा पाने से शरीर में कमजोरी और बीमारी आने का खतरा रहता है। बता दें कि गर्मियों में खुद को हाइड्रेट और कूल रखना बहुत जरूरी काम होता है।

गौरतलब है कि इस मौसम में की गई सेहत के प्रति आपकी थोड़ी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जिसके कारण आप शरीर में डिहाईड्रेशन, हिट स्ट्रोक, सनबर्न और रैशेज की समस्या के शिकार हो सकते है। बता दें कि गर्मियों में खान-पान की अनियमियता यूरिन में इंफ्केशन और जलन का कारण भी बन सकती है। दूसरी तेज़ धुप के कारण सनबर्न की समस्या से भी आपकी त्वचा में खुजली और लाल चकत्ते हो सकते हैं। इन सब समस्याओं से बचने के लिए आपको एक अच्छी डाइट के साथ खुद को हाइड्रेट रखना भी बेहद जरुरी हैं।

अगर आप भी यह सोच कर परेशान है कि गर्मियों के मौसम में कैसी डाइट फॉलो करके खुद को हाइड्रेट और सेहतमंद रखे। तो परेशान मत होइए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ डाइट प्लान बताने जा रहे हैं ,जिसे फॉलो करके आप गर्मी में भी खुद को कूल और फिट रख सकते हैं।

  • गर्मियों की सुबह - सुबह शरीर को हाइड्रेट और कूल करने के लिए चाय या कॉफी की जगह पर कुछ प्राकृतिक और हर्बल चीजों का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसके लिए एक चम्मच जीरा को पानी में भिगो दें। फिर सुबह इसी पानी को हल्का गरम करके पीये। ज़ीरे की तासीर ठंडी होने के कारण सुबह इसका सेवन करने से सारा दिन आपको ऊर्जा और ठंडक मिलती है।
  • - गर्मी में नाश्ते में मौसमी फलों, जूस और छाछ का सेवन भी शरीर में स्फूर्ति प्रदान करता है। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसम्बी और लीची इत्यादि का भरपूर सेवन शरीर में कमज़ोरी आने की शिकायत को दूर कर ऊर्जा देता है।
  • - इन दिनों मिलने वाली लौकी, तोरई, भिंडी, टिंडे जैसी हरी सब्जियां भी शरीर को अंदरूनी मज़बूती देती है।
  • - गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप आंवला जूस या एलोवेरा जूस पीना भी बेहद लाभकारी होता है। जो शरीर की गर्मी और तापमान को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • - गर्मियों की सुबह में जौ का पानी पीना भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर ठंडा रहने के साथ पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
  • -ब्रेकफास्ट में फ्लूइड चीजों और हल्के फूड्स को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप ब्रेकफास्ट में इडली, डोसा, चिला, पोहा, उपमा इत्यादि खा सकते हैं।
  • - इन दिनों मिलने वाले फलों की स्मूदी बना कर पीना भी अच्छा होता है।
  • - गर्मियों में नारियल पानी भी बेहद फायदेमंद होता है। यह ना सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि शरीर को डिटॉक्सिफिएड करके उसे स्वस्थ भी बनाता है।
  • - इस मौसम में साबूदाना और दलिया का सेवन भी शरीर के लिए बढ़िया होता है।
  • - ध्यान रखें गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए क्योंकि इनकी तासिर गर्म मानी जाती हैं।
  • - आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हुए पोषण भी प्रदान करें।
  • - आप मौसमी सब्जियों का भरपूर प्रयोग करें। इस मौसम में मिलने वाली सब्जियों में पानी की भरपूर मात्रा होती है।जैसे तोरी ,भिंडी, लौकी ,इत्यादि। जो आप के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
  • - भरपूर मात्रा में स्प्राउट्स के साथ सलाद का सेवन भी स्वास्थ्यवर्धक होता है।
  • - दही या छाछ का सेवन बेहद लाभकारी होता है। रात में दही के सेवन से बचना चाहिए। इत्यादि बातों का ख्याल रखकर आप गर्मी के मौसम में भी खुद को कूल और स्वस्थ रख सकते हैं।
Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story