×

World Health Day 2022: छिपाएं नहीं, बिना झिझक अपनी बीमारी पर खुलकर करें चर्चा

World Health Day 2022: विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास समझने के लिए हमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के महत्व को समझना होगा, जिसको यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस 1945 में अस्तित्व में लाया गया।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 7 April 2022 3:22 AM GMT
World Health Day
X

 विश्व स्वास्थ्य दिवस (फोटो-सोशल मीडिया)

World Health Day 2022: आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को स्वास्थ्य से संबंधित मामलों पर विचार विमर्श करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ हर साल मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़े विशेष मामलों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 में मनाया गया था। इससे पहले 1948 में जब विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली हेल्थ असेंबली हुई थी तो उसमें 7 अप्रैल का दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए समर्पित किया गया था। इसको इस तरह से भी कहा जा सकता है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन का स्थापना दिवस है। 1948 में इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की क्या है थीम
Theme of World Health Day 2022

आपको बता दें इस वर्ष 2022 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (Our Planet Our Health)

महामारी और प्रदूषण के चलते हमारे ग्रह पर कैंसर, अस्थमा और हृदय संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का उद्देश्य विश्व का ध्यान इस ग्रह और यहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है और इस पर तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत पर लोगों का ध्यान केंद्रित करना है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
History of World Health Day

विश्व स्वास्थ्य दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन का पहला आधिकारिक कार्य है जो कि 7 अप्रैल 1948 से अस्तित्व में आया, हालांकि पहला स्वास्थ्य दिवस 22 जुलाई 1949 को मनाया गया था लेकिन बाद में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने में छात्रों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिन को बदल कर 7 अप्रैल कर दिया गया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास समझने के लिए हमें विश्व स्वास्थ्य संगठन के महत्व को समझना होगा, जिसको यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस 1945 में अस्तित्व में लाया गया। इस संगठन के गठन का उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर पूर्णतः और स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने के लिए एक निकाय का गठन करना था।

इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें 61 से अधिक देशों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के गठन के लिए 7 अप्रैल 1948 को एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व
Importance of World Health Day

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल लोगों में जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए लोगों में इस संबंध में खुलकर बात करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उपयोग स्वास्थ्य से संबंधित मामलों पर जागरूकता फैलाने और लोगों में समझ विकसित करने के लिए भी किया जाता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story