World Mental Health Day 2024 पर जानें खुद को कैसे रखें मेंटली फिट, ये तरीके बहुत काम के

Mental Health Day: दुनियाभर में हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर शिक्षित और जागरूक करना है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 9 Oct 2024 7:36 AM GMT
World Mental Health Day 2024 पर जानें खुद को कैसे रखें मेंटली फिट, ये तरीके बहुत काम के
X

World Mental Health Day (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

World Mental Health Day 2024: आज के समय में शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health) के साथ ही मानसिक सेहत (Mental Health) का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी हो गया है। बदलती लाइफस्टाइल के चलते स्ट्रेस (Stress), एंग्जायटी (Anxiety) और डिप्रेशन (Depression) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। युवा से लेकर छोटे बच्चे में भी अवसाद के केसेस देखे जा रहे हैं। मेंटल हेल्थ सही न रहने से आप फिजिकल तौर पर भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं रह सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि मेंटल हेल्थ पर भी बराबर ध्यान दिया जाए।

आज के समय में भी कई लोग मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) के प्रति जागरूक नहीं हैं या फिर इस बारे में बात करने में हिचकिचाते हैं और समय पर इलाज नहीं लेते हैं। इसीलिए दुनियाभर में हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर शिक्षित और जागरूक करने के साथ ही इसके समर्थन में प्रयास करना है। इसकी शुरुआत 1992 में वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर हुई थी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कैसे रहें मानसिक तौर पर स्वस्थ (10 Ways To Stay Mentally Healthy)

सबसे पहले तो आपको ये जानना जरूरी है कि तनाव और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है समय पर इलाज कराना। अगर आप काफी समय से किसी चीज को लेकर परेशान हैं और खुद उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो जरूरी है कि आप संबंधित डॉक्टर से संपर्क करें। काउंसिंग और कुछ दवाइयों के जरिए डिप्रेशन से बाहर निकला जा सकता है।

इसके अलावा मेंटली फिट रहने के लिए आपको भी अपनी जिंदगी में कुछ तरह के बदलाव लाने होंगे। अगर आप स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुण सीख लेते हैं तो इन सभी दिक्कतों से दूर रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप किस तरह से मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- अगर आप एक ओवरथिंकर हैं तो आपको एक बात पर फोकस रखना होगा। जिंदगी आज यानी वर्तमान में है। जो गुजर चुका है, उस बारे में सोचकर कुछ हासिल नहीं होगा और जो हुआ ही नहीं है उस बारे में क्यों सोचना। खुद को आज में रखने की कोशिश करें, ना कि पास्ट और फ्यूचर के बारे में सोचकर दुखी हों।

2- छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढें और खुलकर हंसे। हंसना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और इससे शरीर में हैप्पी हॉर्मोन भी रिलीज होते हैं।

3- अगर किसी बात का ख्याल आने पर आपको बहुत ज्यादा टेंशन होने लगती है तो लंबी और गहरी सांस लें और बाहर छोड़ें। यह तनाव से निजात पाने का एक बढ़िया तरीका है।

4- तनाव को काबू करने में मेडिटेशन सबसे बढ़िया उपाय बताया गया है। भारत में प्राचीन काल से ही ध्यान का अभ्यास किया जाता रहा है। ऐसे में अपनी दिनचर्या में मेडिटेशन को भी शामिल करें।

5- योग और एक्सरसाइज से भी तनाव को कम किया जा सकता है। इसके अलावा आप डांसिंग, स्विमिंग, वॉकिंग जैसी चीजों से भी तनाव से खुद को दूर रख सकते हैं।

6- म्यूजिक भी आपको खुश रखने में अहम भूमिका निभाती है। रोजाना अपने पंसदीदा गाने या सूदिंग साउंड्स सुनें। हालांकि तनाव होने के दौरान सैड म्यूजिक और गानों से दूर रहना चाहिए।

7- फिजिकल तौर पर स्वस्थ रहना हो या मेंटली... हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। अपनी डाइट में ताजे फल, सब्जियां, नट्स, ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा धूम्रपान छोड़ें और शराब का सेवन कम करें।

8- सबसे जरूरी चीज अपनी स्लीप साइकिल को बेहतर बनाएं। जल्दी सोने की आदत डालें और जल्दी सुबह उठें। जल्दी सुबह उठकर योग, व्यायाम और मेडिटेशन करने से आप बेहतर फील करेंगे।

9- अपने वजन को कंट्रोल में रखें। अगर आप मोटापा का शिकार हो गए हैं तो फिर अपने वजन को कम करने पर ध्यान दें। एक अध्ययन के मुताबिक, मोटापे से प्रभावित व्यक्तियों में अवसाद का जोखिम 20 प्रतिशत अधिक होता है।

10- अपने परिवार और दोस्तों संग वक्त बिताने, बाहर घूमने जाने से भी तनाव कम होता है। आप अपने फेवरेट काम करके भी टेंशन की छुट्टी कर सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। अगर आप बहुत समय से उदासी या तनाव से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर के पास जांच के लिए जरूर जाएं।

Shreya

Shreya

Next Story