World Oral Health Day पर जानें दांतों को स्वस्थ रखने के 10 तरीके

Oral Health Ka Khayal Kaise Rakhe: मौखिक रोगों की एक मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल, खानपान और धूम्रपान है। हम आपको आज ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के 10 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 March 2024 1:30 AM GMT
World Oral Health Day पर जानें दांतों को स्वस्थ रखने के 10 तरीके
X

World Oral Health Day (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

World Oral Health Day 2024: आज यानी 20 मार्च, बुधवार को विश्व ओरल हेल्थ डे (World Oral Health Day) मनाया जा रहा है। ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। शरीर के बाकी अंगों की तरह ही दांतों, मसूड़ों और जीभ की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। कई लोग ओरल हेल्थ के प्रति बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। केवल ब्रश करना ही आपकी दांतों की सेहत के लिए जरूरी नहीं है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की साल 2022 में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सामने आया था कि दुनियाभर में 3.5 बिलियन से ज्यादा लोग ओरल रोगों से प्रभावित हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। मौखिक रोगों की एक मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और धूम्रपान है। आज हम आपको दांतों, मसूड़ों और जीभ की सेहत का ख्याल रखने के 10 तरीकों के बारे में (10 Ways To Keep Teeth Healthy) बताने जा रहे हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कैसे रखें ओरल हेल्थ का ध्यान (How To Take Care Of Oral Health)

1- दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें। सुबह के अलावा रात में सोने से पहले दांतों को ब्रश करना बेहद अच्छा होता है।

2- कम से कम 2 मिनट तक ब्रश जरूर करें।

3- दंत चिकित्सक हर तीन महीने में टूथब्रश को बदलने की सलाह देते हैं।

4- दांतों को ब्रश करते समय जीभ को भी अच्छे से साफ करें।

5- हर 6 महीने पर एक बार दांतों की जांच जरूर करना चाहिए।

6- दांतों के दर्द या मसूड़ों के इंफेक्शन को नजरअंदाज न करें।

7- माउथवॉश का यूज भी आप कर सकते हैं। यह बैक्टीरिया को मारने और सांसों की बदबू को खत्म करने में मदद करता है।

8- दातों की सेहत के लिए पानी पीना भी जरूरी है। पानी पीने से मुंह के बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं।

9- ज्यादा मीठा न खाएं। खासतौर से रात के समय मीठे व्यंजन का सेवन नहीं करें।

10- तंबाकू का सेवन न करें और शराब से भी दूरी बनाकर रखें।

Shreya

Shreya

Next Story