Y Chromosomes Disappearing: क्या धरती से खत्म हो जाएंगे पुरुष? इस स्टडी ने सबके रोंगटे किए खड़े

Y Chromosomes Kya Hai: एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि आने वाले समय में धरती पर पुरुष पैदा ही नहीं होंगे। क्योंकि Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है और गायब हो सकता है।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Aug 2024 12:12 PM GMT
Y Chromosomes Disappearing: क्या धरती से खत्म हो जाएंगे पुरुष? इस स्टडी ने सबके रोंगटे किए खड़े
X

धरती से खत्म हो जाएंगे पुरुष? (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Y Chromosomes Disappearing: अगर आपसे कहा जाए कि एक दिन इस धरती से पुरुष का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और केवल महिलाएं ही महिलाएं बचेंगी तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? भले ही आपको ये सेंसलेस बात लगे, लेकिन ऐसा ही कुछ खुलासा हुआ है एक हालिया स्टडी में। जिसमें बताया गया है कि एक समय ऐसा आएगा जब धरती पर पुरुष होंगे ही नहीं। क्योंकि पुरुष-निर्धारक जीन, Y क्रोमोसोम (Y Chromosomes), धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है और आने वाले समय में पूरी तरह से गायब भी हो सकता है। अगर ये क्रोमोसोम पूरी तरह से गायब हो जाएगा तो धरती पर केवल लड़कियां ही पैदा होंगी।

क्या होता है Y क्रोमोसोम (Y Chromosomes Kya Hota Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मनुष्यों और अधिकांश अन्य स्तनधारियों में दो सेक्स क्रोमोसोम होते हैं, X और Y। यही क्रोमोसोम लिंग का निर्धारण करते हैं। महिलाओं के सेल्स में में दो X क्रोमोसोम होते हैं, जबकि पुरुषों में एक X और एक Y होता है। जब महिला और पुरुष के XX क्रोमोसोम मिलते हैं तो लड़की का जन्म होता है। जबकि महिला के X और पुरुष के Y क्रोमोसोम मिलने पर लड़के का जन्म होता है। Y क्रोमोसोम केवल पुरुषों में ही होता है।

तेजी से खत्म हो रहे Y क्रोमोसोम

अब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Y क्रोमोसोम या गुणसूत्र, बहुत तेजी से खत्म हो रहा है और कुछ मिलियन सालों में ये धरती से गायब हो सकता है या फिर धरती से विलुप्त हो सकता है। इस तरह से इंसानों का पूरा भविष्य खतरे में है। क्योंकि अगर पुरुषों का Y क्रोमोसोम खत्म हो जाएगा तो लड़कों का जन्म ही नहीं होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि पुरुषों के पास क्रोमोसोम की सिर्फ एक कॉपी होती है, इसलिए जेनेटिकली रिबिल्ड होने की संभावना भी नहीं है। जेनेटिकली रिबिल्ड नहीं होने की वजह से ये जीन समय के साथ खराब हो जाते हैं।

कब तक खत्म हो जाएंगे वाई क्रोमोसोम

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्टडी के मुताबिक, कभी Y क्रोमोसोम में भी X क्रोमोसोम की तरह 900 के आसपास जीन थे, लेकिन अब यह घटकर सिर्फ 55 सक्रिय जीन ही रह गए हैं। यह प्रति दस लाख वर्ष में लगभग पांच जीन की हानि है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले 11 मिलियन सालों में अंतिम 55 जीन भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। इसका मतलब ये हुआ कि लड़के पैदा नहीं होंगे।

धरती से खत्म हो जाएंगे इंसान?

तो क्या धरती से इंसानों का जीवन खत्म हो जाएगा? ऐसा हो सकता है अगर इंसानों में Y क्रोमोसोम के विकल्प के तौर पर एक नया जीन विकसित नहीं हुआ तो। अगर वाई क्रोमोसोम के विकल्प के तौर पर मनुष्य में एक नया सेक्स जीन विकसित हो जाता है तो मानव विलुप्त नहीं होगा।

इससे पहले आप इसे लेकर गहरा चिंतन करें आपको बता दें कि पूर्वी यूरोप और जापान में ऐसे कांटेदार चूहे पाए गए हैं, जो Y क्रोमोसोम खत्म होने के बाद भी जीवित हैं। इनकी नस्लों में एक्स गुणसूत्र ही दोनों काम करते हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बगैर वाई क्रोमोसोम के किस तरह लिंग का निर्धारण होता है। इससे वैज्ञानिकों को थोड़ी राहत मिली है।

Shreya

Shreya

Next Story