TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Yoga for Eyesight: आंखों से उतर जाएगा चश्मा, अगर शुरू कर दें ये योगासन

Aankhon Ke Liye Yoga: स्क्रीन टाइम ज्यादा बढ़ने की वजह से बड़े से लेकर छोटी उम्र के बच्चे तक को आंखों पर चश्मा चढ़ जा रहा है। इसे हटाने के लिए आप योग का भी सहारा ले सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 Sep 2024 12:57 AM GMT
Yoga for Eyesight: आंखों से उतर जाएगा चश्मा, अगर शुरू कर दें ये योगासन
X

Yoga for Eyesight (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Yoga for Eyesight: बदलती लाइफस्टाइल, खानपान और मोबाइल या कंप्यूटर के सामने ज्यादा समय बिताने आंखों से जुड़ी कई समस्याएं (Eye Problems) लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। इनमें से एक बड़ी समस्या है आंखों की रोशनी का कम होना (Aankhon Ki Roshni Kam Hona)। स्क्रीन टाइम ज्यादा बढ़ने की वजह से बड़े से लेकर छोटी उम्र के बच्चे तक को आंखों पर चश्मा चढ़ जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं योग के जरिए भी आंखों की रोशनी तेज की जा सकती है। अगर आप कुछ योगसनों का नियमित अभ्यास करें तो आपकी आंखों से चश्मा भी उतर सकता है। आइए जानें इन योग के बारे में।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योग (Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Liye Yoga)

1- पामिंग (Palming)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप नियमित रूप से पामिंग का अभ्यास कर सकते हैं। यह एक रिलैक्सेशन पोज होता है। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों को आपस में रब करें। जब आपके हाथों में गर्माहट आ जाए तो हथेलियों को आंखों पर ऊपर रखें। इस समय आंख को बंद रखें। ऐसा आप 5 बार कर सकते हैं। इससे आंखों के अगल-बगल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

2- सूक्ष्म प्राणायाम (Sukshma Exercise)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों के लिए सूक्ष्म प्राणायाम बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस प्राणायाम में हाथ के अंगूठे पर फोकस करना होता है। इसे शुरू करने के लिए हाथ के अंगूठे को देखते रहें। इसके बाद अंगूठे को धीरे-धीरे दाईं से बाईं और फिर बाईं से दाईं ओर घुमाएं। इस दौरान आपको आंखों को अंगूठे पर ही केंद्रित रखना है। यानी जहां जहां अंगूठा जाएगा आपको आंखों को वहीं केंद्रित करना है। इस व्यायाम को रोज करीब 15 मिनट तक करने से आंखों की रोशनी तेज होगी। साथ ही आंखों से पावर का चश्मा उतर सकता है।

3- भ्रामरी प्राणायाम

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा आप आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भ्रामरी का भी सहारा ले सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले सुख आसन में बैठ जाएं। अब अपनी तर्जनी उंगली को भौंह के ऊपर रखें और बाकी की तीन उंगलियों से आंखों को बंद कर लें। वहीं, अंगूठे से कान को बंद करना है। इस दौरान ओम का उच्चारण करें। इसे आप 10 बार कर सकते हैं।

इन एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। कुछ महीने में ही आपको फायदा नजर आने लगेगा। इन योग को करने के साथ ही मोबाइल या कंप्यूटर के सामने कम समय बिताएं। इससे भी आंखों को आराम मिलेगा। साथ ही अपनी डाइट में हेल्दी फूड आइटम्स को शामिल करें। विटामिन ए से भरपूर चीजों को खाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों और सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story