Yoga for Pain Relief: इन 4 योगासन से पाएं गलत तरीके से सोने पर गर्दन और कंधे दर्द से छुटकारा

Yoga for Pain Relief: हम सभी नींद के दौरान ऐसे पोजिशन में सो जाते हैं जिसके कारण गर्दन और कंधे के दर्द से परेशान हो जाते हैं।गर्दन दर्द और कंधे दर्द से परेशान हैं तो योगासन करें।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 15 Aug 2022 10:10 AM GMT
Tips for pain Relief
X

Yoga for Pain Relief (Image: Social Media)

Yoga for Pain Relief: कई बार हम सभी नींद के दौरान ऐसे पोजिशन में सो जाते हैं जिसके बाद सुबह उठते ही गर्दन और कंधे के दर्द से परेशान हो जाते हैं। रात में गलत तरीके से सोने के कारण गर्दन और कंधे में खिंचाव आ जाता है। साथ ही सिरदर्द, बाहों और कंधों में दर्द और झुनझुनी की भी शिकायत रहती है। कई लोग कंधे और गर्दन के दर्द को दूर करने के लिए दवा का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि आप बिना दवा के भी गर्दन या कंधे के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। योग के द्वारा इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। योग के कई ऐसे आसन हैं, जिन्हें करने से कंधे दर्द और गर्दन दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है। ऐसे में अगर आप भी गर्दन दर्द और कंधे दर्द से परेशान हैं तो योगासन करें। आइए जानते हैं कौन से 5 योगासन गर्दन दर्द और कंधे के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करता है:

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन को करने से आप गर्दन दर्द या कंधे दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल वीरभद्रासन तीन प्रकार के होते हैं। इनमें पहली मुद्रा को करने से कंधे और गर्दन के दर्द से छुटकारा मिलता है। इसको करने के लिए सबसे पहले ताड़ासन मुद्रा में आ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को धड़ की सीध में ऊपर उठाएं। इस दौरान अपना ध्यान हाथों पर रखें। इसके बाद अपने दाहिने पैर को आगे करें। इस अवस्था में कुछ देर तक रहें। इसके बाद पुन: पहली अवस्था में आ जाएं।

धनुरासन करें

धनुरासन करने से गर्दन दर्द और कंधे के दर्द से राहत मिलता है। इस आसन को करने के समय शरीर की आकृति धनुष के समान हो जाती है। इसलिए यह धनुरासन कहलाता है। इसके लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। फिर घुटनों को मोड़कर अपने हाथ से टखनों को पकड़े। इस स्थिति में कमर, जांघ और सीने को ऊपर उठाएं। इस मुद्रा में आकर धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें।

स्फिंक्स पोज

अगर आपको गर्दन दर्द और कंधे दर्द की समस्या है तो स्फिंक्स पोज को जरूर अपनाएं। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएँ। फिर पैर की उँगलियाँ फर्श पर और माथा चटाई पर टिका हुआ होना चाहिए। हथेलियाँ नीचे की ओर रखते हुए हाथ को सामने की ओर तानें। फिर सांस भरते हुए सिर, छाती और पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठाएँ। ध्यान रखें कि नाभि को स्पर्श करते हुए होना चाहिए। फिर बाजुओं के सहारे चटाई से ऊपर उठाएँ। पैरों को एक साथ रखें और धीरे से सांस लें। कुछ देर रुकें और फिर पहले वाले पोज में धीरे धीरे आएं।

कैट-काऊ पोज

कैट-काऊ पोज गर्दन दर्द और कंधे के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले फर्श पर दोनों घुटनों और दोनों हाथों को टेक कर बिल्ली जैसी मुद्रा बनाएं। जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं। अब लंबी सांस लें और सिर को पीछे की ओर झुकाते हुए टेलबोन को ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे की ओर झुकाएं और ठुड्डी को छाती से लगाने का प्रयास करें। इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story