×

Himachal Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 2423 Cr. की लागत से हो रहा था निर्माण

Himachal Bridge Collapse: हमीरपुर जिले में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। PWD अधिकारियों ने बताया कि, एक स्लैब के शटरिंग को हटाए जाने के कुछ घंटों बाद पुल ढह गया।

Aman Kumar Singh
Published on: 31 March 2023 3:33 PM GMT (Updated on: 31 March 2023 3:38 PM GMT)
Himachal Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, 2423 Cr. की लागत से हो रहा था निर्माण
X
हमीरपुर जिले में एक निर्माणाधीन पुल गिरा (Social Media)

Himachal Bridge Collapse: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur district) में एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। इस पुल का निर्माण 2,423 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) अधिकारियों ने शुक्रवार (31 मार्च) को बताया कि, हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पुल गिरने की घटना गुरुवार रात हुई। जिस वक़्त पुल ढहा उस समय निर्माण स्थल पर कोई मजदूर मौजूद नहीं था।

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों ने कोट-जाहू रोड पर पुल के तीन स्लैब रखे थे। अधिकारियों ने बताया कि, एक स्लैब के शटरिंग को हटाए जाने के कुछ घंटों बाद पुल ढह गया। हादसे के बाद ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

पुल का निर्माण 2,423 Cr. की लागत से

आपको बता दें, 75 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2,423 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने पुल निरीक्षण के दौरान तकनीकी खामियां पायी। उन्होंने ठेकेदार को इसे दूर करने का निर्देश दिया।

क्या कहा PWD अधिकारी ने?

हमीरपुर जिले में PWD विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी (Superintending Engineer Vijay Chowdhary) ने बताया कि, कार्यपालक अभियंता से रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया कि, वह फिर से घटनास्थल का दौरा करेंगे। पल निर्माण का काम 2020 में आवंटित किया गया था। जिसका निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था। सरकार ठेकेदार को कुल लागत का 35 फीसदी भुगतान कर चुकी है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story