×

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल में ख़त्म हुआ मतदान, अब 8 दिसंबर को नतीजे का इंतजार

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। अब प्रदेश के लोगों को 8 दिसंबर को आने वाले नतीजे का इंतजार है। इस बार मैदान में 412 उम्मीदवार हैं।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyWritten By aman
Published on: 12 Nov 2022 12:51 PM GMT (Updated on: 12 Nov 2022 12:51 PM GMT)
himachal Pradesh election 2022
X

हिमाचल में वोटिंग के लिए कतार में खड़े लोग (Social Media) 

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022 : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटों के लिए शनिवार (12 नवंबर) शाम 5 बजे मतदान समाप्त हो गया। राज्य के कुल 7,884 मतदान केंद्रों पर लोगों ने वोट डाले। शाम 5 बजे वोटिंग ख़त्म होने तक करीब 66 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव लड़ रहे 412 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

हिमाचल में आज हुए मतदान में सबसे अधिक सिरमौर में वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग सिरमौर में 69.67 फीसदी के करीब हुई। वहीं, किन्नौर जिले में सबसे कम लोगों ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। किन्नौर में 62 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार हिमाचल में कुल 55,92,882 मतदाता थे। इनमें 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर थे। वोटिंग के लिए राज्य में कुल 7884 मतदान केंद्र बनाए गए। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। इन कमरों के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। हिमाचल प्रदेश में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था और सरकार बदली थी।

दरअसल, इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य में लंबे समय से ट्रेंड रहा है कि हर चुनाव में सरकार बदलती है। मतलब सत्तारूढ़ दल को शिकस्त का सामना करना पड़ता है। बीजेपी को उम्मीद है कि पड़ोसी उत्तराखंड की तरह वो यहां भी इस ट्रेंड को तोड़ने में कामयाब रहेगी। चुनाव प्रचार में बीजेपी ने नया नारा दिया कि 'राज नहीं, रिवाज बदलेंगे' अर्थात सरकार नहीं पुरानी परंपरा को बदलेंगे। वहीं, कांग्रेस को इस रिवाज के जारी रहने की आस है।

Live Updates

  • 12 Nov 2022 12:40 PM GMT

    हिमाचल में शाम 5 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान

    हिमाचल प्रदेश में शाम 5 बजे तक के आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी कर दिए हैं। शाम बजे तक 66 प्रतिशत वोटिंग हुई है। पहाड़ी राज्य के सभी 68 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो शाम 5 बजे खत्म हो गया। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां रिकॉर्ड 75.57 फीसदी मतदान हुआ था। 

  • 12 Nov 2022 10:59 AM GMT

    लाहौल स्पीति में 99% वोटिंग

    हिमाचल के जिला सिरमौर की सभी 5 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 60.38 प्रतिशत मतदान हुआ। सिरमौर के नाहन में 59.10 फीसद, पच्छाद में 63.57 फीसदी, रेणुकाजी में 64.46 प्रतिशत, सिलाई में 64.54 फीसदी, पांवटा साहिब में 54.20 फीसद वोटिंग हुई। वहीं, लाहौल स्पीति में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशीगंग में कुल मतदाता 52 में से 51 वोटर्स ने मतदान किया। यहां 99 फीसदी मतदान हुआ है। 

  • 12 Nov 2022 10:54 AM GMT

    जेपी नड्डा- हिमाचल में करेंगे वापसी,..फिर जयराम सरकार

    हिमाचल प्रदेश में मतदान जब अंतिम पड़ाव पर है, इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा दावा किया है। नड्डा बोले, हिमाचल में हम फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापस आ रहे हैं। अगर, बीजेपी चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल के जवाब में जेपी नड्डा ने कहा, जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया है, वही पद पर बने रहेंगे।

  • 12 Nov 2022 10:41 AM GMT

    दोपहर 3 बजे तक कहां कितना मतदान?

    मंडी में 58.90%

    हमीरपुर में 57%

    मंडी में 58.90%

    चौपाल में 54.22% ठियोग में 64.84%

    कुसुम्पति में 49.1%

    शिमला शहर में 52.79%

    शिमला रूरल में 54.53%

    जुब्बल कोटखाई में 64.71%

    रामपुर में 60.44%

    रोहड़ू में 56.11%

    ऊना में 58 %

    कांगड़ा में 50% वोटिंग

  • 12 Nov 2022 10:32 AM GMT

    कांग्रेस- पोलिंग टीम धीमी गति से कर रही काम

    हिमाचल की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भारत चुनाव आयोग को लिखा है कि, प्रदेश के कई पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। चुनाव कर्मचारी बेहद धीमी गति से काम कर रहे हैं। इस वजह से मतदाताओं को समस्या आ रही है।

  • 12 Nov 2022 10:26 AM GMT

    112 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट


    हिमाचल के ग्राम पंचायत कोहाल के बूथ नंबर-122 पर 112 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। बता दें, पहाड़ी और दुर्गम इलाकों को देखते हुए चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को अपने घरों में मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने के लिए स्वैच्छिक सुविधा उपलब्ध करवाई है। बावजूद इसके इस बुजुर्ग महिला ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। हिमाचल में सभी केंद्र पर ईवीएम के माध्यम से वोट डाले जा रहे हैं।

  • 12 Nov 2022 10:16 AM GMT

    हिमाचल में दोपहर 3 बजे तक 55.65% वोटिंग

    हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दिन चढ़ने के साथ लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 55.65 प्रतिशत मतदान हुआ। 

  • 12 Nov 2022 8:16 AM GMT

    दोपहर 1 बजे तक 37.19% लोगों ने किया मतदान

    हिमाचल प्रदेश में दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। दोपहर 1 बजे तक 37.19 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अब तक मंडी में सबसे ज्यादा फीसदी वोटिंग हुई है.

    मंडी- 41.17 %

    बिलासपुर- 34.57%

    झंडूता- 36.25%

    घुमारवीं- 35.49%

    बिलासपुर- 35.99%

    श्री नैना देवी जी- 30.55%

    बिलासपुर- 34.05%

    चंबा- 28.35%

    हमीरपुर- 35.86%

    कांगड़ा- 35.50%

    किन्नौर- 35%

    कुल्लू- 43.33%

    लाहौल स्पीति- 21.95%

    मंडी- 41.17%

    शिमला- 37.30%

    सिरमौर- 41.89%

    सोलन- 37.90%

    ऊना- 39.93% 

  • 12 Nov 2022 8:07 AM GMT

    दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर भी वोटिंग

    हिमाचल प्रदेश में मतदाताओं का उत्साह देखते बन रहा है। वोटर्स के उत्साह अंदाज आप इस बात से लगा सकते हैं कि, लोग बर्फ पर चलकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ताशिगंग (Tashigang) पर भी लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बता दें, ताशिगंग विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। यह किन्नौर जिले में है। ताशिगंग 15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

  • 12 Nov 2022 7:37 AM GMT

    दुर्गम चढ़ाई कर पहुंचीं वोट डालने


    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। मीडिया से बात करते हुए सिराज क्षेत्र के मतदाताओं ने कहा, वह बेहतर काम के लिए यहां वोट देने पहुंचे हैं। कई महिलाएं दुर्गम चढ़ाई करते हुए पोलिंग बूथ तक पहुंचीं। प्रदेश के मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। 

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story