×

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, CM जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था। जिसके नतीजे आज आएं और उस में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है।

Prashant Dixit
Published on: 8 Dec 2022 11:30 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 11:31 AM GMT)

Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की मतगणना में आज 412 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। एचपी विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था, जिसमें 74 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश में 35 सीट बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा है। आपको बता दें, 2017 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 68 सीट में से 44 सीट पर जीत दर्ज कर के सरकार बनाई थी। जबकि उससे पहले 2012 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीट जीत करके सरकार बनाई थी। आपको बताना चाहेंगे, कि हिमाचल प्रदेश में बहुत कम वोट से हार जीत होने के साथ ही हर बार सरकार बदलने का रिवाज लंबे समय से चलता आ रहा है।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 8:47 AM GMT

    हिमाचल में सरकार बनाने की तैयारी

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, कि विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों से अब स्पष्ट है, कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन करेगी। उन्होंने आगे कहा, रुझानों के अनुसार, हम हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाएंगे, मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ शिमला के लिए रवाना हो रहा हूं।

  • 8 Dec 2022 8:36 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र से सात राउंड के बाद 271 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह पठानिया को बढ़त मिलीं हुई है। जबकि कसौली विधानसभा सीट से सात राउंड के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 6211 से पीछे चल रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे बनें हुए हैं

  • 8 Dec 2022 8:34 AM GMT

    मुख्यमंत्री पद के दावेदार की हार

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में दरंग सीट से आठ बार विधायक रहे और मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौल सिंह को 1033 वोट से हार मिली है। जबकि छह बार लगातार चुनाव जीतने वाले मंत्री महेंद्र सिंह का बेटा करीब 2,800 वोट से चुनाव हार गया है। तो वहीं तीन बार लगातार हार चुके कांग्रेस के चंद्रशेखर ने चौथा चुनाव जीता है।

  • 8 Dec 2022 8:10 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में अब तक की मतगणना में कांग्रेस 40 सीट पर बढ़त बनाएं हुए है। जबकि इस पहाड़ी राज्य में बहुमत का आकड़ा 35 सीट है। तो वहीं भाजपा के प्रत्याशी 25 सीट पर बढ़त बनाएं है। तो वहीं तीन सीट पर अन्य की बढ़त बनी है।

  • 8 Dec 2022 7:59 AM GMT

    हिमाचल चुनाव परिणाम

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के गृह जिला हमीरपुर में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। हमीरपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 13051 वोट से जीते हासिल की है।

  • 8 Dec 2022 7:53 AM GMT

    विक्रमादित्य सिंह का बयान

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम अपने वादे के अनुसार सरकार बनाने के बाद सबसे पहले 10 गारंटियां करेंगे पूरी। हिमाचल की जनता का हम धन्यवाद करते हैं। हम हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होने देंगे। बीजेपी ये करती है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री के लिए हाईकमान निर्णय लेगी , वीरभद्र की लेगेसी और हमारी इच्छा पार्टी स्तर पर विचारी जाएगी। 

  • 8 Dec 2022 7:33 AM GMT

    कांग्रेस के यह बड़े नेता आगे

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता आगे चल रहे हैं। इन नेताओं में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, दिग्गज नेता सुधीर शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह आदि शामिल हैं।

  • 8 Dec 2022 7:27 AM GMT

    कांग्रेस के कई बड़े नेता आगे

    निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस के सुक्खू नादौन सीट पर भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार के खिलाफ 4903 मतों के से आगे चले रहे है। जबकि हरोली से मुकेश अग्निहोत्री भाजपा उम्मीदवार राम कुमार से 3247 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

  • 8 Dec 2022 7:19 AM GMT

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अभी मतगणना चल रही है हमें आखिर तक इंतज़ार करना चाहिए लेकिन जो हमारी उम्मीद थी कि हिमाचल में हमारी सरकार बनेगी वह बनती दिखाई दे रही है, अपने साथियों को संभाल कर तो रखना पडेगा, क्योंकि भाजपा कुछ भी कर सकती है।

  • 8 Dec 2022 7:07 AM GMT

    हिमाचल चुनाव के ताजा रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के निर्वातन आयोग के ताजा रुझान में कांग्रेस पार्टी 40 सीट पर बढ़त बनाएं हुए है। तो वहीं भाजपा 24 सीट पर बढ़त और एक सीट जीत चुकी है। जबकि अन्य तीन पर बढ़त बनाएं हुए है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story