×

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, CM जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था। जिसके नतीजे आज आएं और उस में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है।

Prashant Dixit
Published on: 8 Dec 2022 11:30 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 11:31 AM GMT)

Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की मतगणना में आज 412 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। एचपी विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था, जिसमें 74 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश में 35 सीट बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा है। आपको बता दें, 2017 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 68 सीट में से 44 सीट पर जीत दर्ज कर के सरकार बनाई थी। जबकि उससे पहले 2012 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीट जीत करके सरकार बनाई थी। आपको बताना चाहेंगे, कि हिमाचल प्रदेश में बहुत कम वोट से हार जीत होने के साथ ही हर बार सरकार बदलने का रिवाज लंबे समय से चलता आ रहा है।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 6:57 AM GMT

    काउंटिंग के बीच कांग्रेस एक्शन में

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में अब तक की मतगणना में कांग्रेस बहुमत के लिए 35 सीट के ज्यादा 38 सीट पर बढ़त बनाएं हुए है। इस काउंटिंग के बीच कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला के शिमला जाने की जानकारी सामने आ रही है।

  • 8 Dec 2022 6:45 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में अब तक की मतगणना में कांग्रेस 38 सीट पर बढ़त बनाएं हुए है। हमीरपुर जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि एक पर भाजपा तो एक पर निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा आगे है। सोलन जिले की कसौली विधानसभा सीट पर से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल 2091 से पीछे चल रहे है।

  • 8 Dec 2022 6:29 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश में अब तक मतगणना

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में अब तक की मतगणना में कांग्रेस 38 सीट पर बढ़त बनाएं हुए है। ऊना जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाएं हुए है। जबकि डलहौजी विधानसभा सीट से 1187 मतों से भाजपा प्रत्याशी डीए ठाकुर आगे चल रहे है।

  • 8 Dec 2022 6:23 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश में अब तक मतगणना

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में अब तक की मतगणना में कांग्रेस 38 सीट पर बढ़त बनाएं हुए है। फतेहपुर विधान सभा सीट से दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाएं हुए है। शिमला ग्रामीण सीट पर पांच राउंड के बाद कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि रामपुर से भाजपा प्रत्याशी कॉल नेगी 313 से आगे चल रहे हैं।

  • 8 Dec 2022 6:07 AM GMT

    CM जयराम ठाकुर जीते

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा के चुनाव में अब तक की मतगणना में कांग्रेस 38 सीट पर बढ़त बनाएं हुए है। जबकि सराज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छठवी बार 20 हजार वोट ने जीत दर्ज की है। तो वहीं 27 सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाएं हुए है। 

  • 8 Dec 2022 5:46 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश के अब तक रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा के चुनाव में अब तक रुझानों में कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना रखी है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार 68 सीट के रुझानों में बहुमत के साथ 35 सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। जबकि 30 सीट पर भाजपा ओर 3 सीट पर अन्य बढ़त बनाएं हुए है।

  • 8 Dec 2022 5:31 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश के अब तक रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा के चुनाव में अब तक रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। हिमाचल की सराज सीट से सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रूझानों में आगे चल रहे हैं।

  • 8 Dec 2022 5:26 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश के अब तक रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा के चुनाव में अब तक रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक के रुझान शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे हैं।

  • 8 Dec 2022 5:19 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश के अब तक रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के अब तक रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कसौली विधानसभा क्षेत्र से स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल 906 वोटों से पीछे चल रहे है। जबकि लाहौल स्पीति सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

  • 8 Dec 2022 5:11 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश के अब तक रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच अब तक कांटे की टक्कर चल रही है। हमीरपुर सीट से निर्दलीय आशीष 1473 मतों से आगे चल रहे है। तो वहीं नयना देवी सीट से में भाजपा आगे है। जबकि कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को 5,769 मत से आगे चल रहे है। जबकि शिमला ग्रामीण सीट पर तीन राउंड के बाद कांग्रेस आगे बनी हुई है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story