×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, CM जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था। जिसके नतीजे आज आएं और उस में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है।

Prashant Dixit
Published on: 8 Dec 2022 11:30 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 11:31 AM GMT)

Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव की मतगणना में आज 412 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। एचपी विधान सभा की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हुआ था, जिसमें 74 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। हिमाचल प्रदेश में 35 सीट बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा है। आपको बता दें, 2017 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 68 सीट में से 44 सीट पर जीत दर्ज कर के सरकार बनाई थी। जबकि उससे पहले 2012 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीट जीत करके सरकार बनाई थी। आपको बताना चाहेंगे, कि हिमाचल प्रदेश में बहुत कम वोट से हार जीत होने के साथ ही हर बार सरकार बदलने का रिवाज लंबे समय से चलता आ रहा है।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 4:55 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश के अब तक रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच अब तक कांटे की टक्कर चल रही है। भारत के चुनाव आयोग के मुताबिक हिमाचल के रुझानों में बीजेपी 32 पर आगें तो वहीं कांग्रेस भी 32 सीट पर आगें तो वहीं 04 सीट पर अन्य को बढ़त बनाई है।

  • 8 Dec 2022 4:36 AM GMT

    हिमाचल प्रदेश के रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच अब तक कांटे की टक्कर चल रही है। कुल्लू सदर सीट से कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर 1402 मतों से आगे चल रहे है। तो वहीं बंजार विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहा है।

  • 8 Dec 2022 4:33 AM GMT

    हिमाचल के शुरुआती रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच अब तक कांटे की टक्कर चल रही है। जबकि अब तक भाजपा को 32 और कांग्रेस 33 सीट पर बढ़त बनाई हैं। तो वहीं अन्य को 3 सीट पर बढ़त मिली हुई है।

  • 8 Dec 2022 4:21 AM GMT

    हिमाचल के शुरुआती रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच अब तक कांटे की टक्कर चल रही है। घुमारवीं सीट से पहले राउंड में कांग्रेस के राजेश धर्माणी आगे चल रहे है, जिन्होंने मंत्री राजेंद्र गर्ग पछाड़ दिया है। शिमला शहरी सीट से हरीश जनारथा 1724 वोटों के साथ आगे चल रहे है। जबकि शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहे है।

  • 8 Dec 2022 4:15 AM GMT

    कांग्रेस को 36 सीटें पर बढ़त

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच अब तक कांटे की टक्कर चल रही है। जबकि भाजपा को 30 और कांग्रेस को 36 सीट पर बढ़त मिली हुई हैं। तो वहीं दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे है।

  • 8 Dec 2022 4:05 AM GMT

    हिमाचल के शुरुआती रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच अब तक कांटे की टक्कर चल रही है। किन्नौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी 1257 वोट से आगे चल रही हैं। शिमला ग्रामीण सीट से पहले राउंड के बाद कांग्रेस आगे चल रही है।

  • 8 Dec 2022 4:00 AM GMT

    हिमाचल के शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे

    कुल्लू जिले के मनाली सीट से शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर पीछे चल रहे है, जबकि पहले राउंड में कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 524 मतों से आगे चल रही है। हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉ अनिल धीमान आगे है। जबकि ऊना सदर, हरोली और कुटलैहड़ सीट ने कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाएं हुए है।

  • 8 Dec 2022 3:57 AM GMT

    सीएम जयराम ठाकुर को बढ़त

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 2,226 मतों की बढ़त मिली है। जबकि कांगड़ा जिले के पहाड़ी शहर पालमपुर में भाजपा के त्रिलोक कपूर 755 वोटों के साथ आगे है। तो वहीं सोलन के नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर 1844 वोटों से आगे चल रही है।

  • 8 Dec 2022 3:44 AM GMT

    हिमाचल के शुरुआती रुझान

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ऊना जिले की कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो आगे चल रहे हैं। तो वहीं हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री आगे हैं। जबकि कांगड़ा जिले के बड़सर सीट से भाजपा ने बढ़त बनाई है।

  • 8 Dec 2022 3:40 AM GMT

    कुल्लू से कांग्रेस पार्टी आगे

    हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक भाजपा को 34 और कांग्रेस को 34 सीट पर बढ़त मिली हुई हैं। तो वहीं कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से सुरेंद्र सिंह कांग्रेस के 667 के अंतर से भाजपा के नरोत्म से आगे चल रहे हैं। जबकि धर्मशाला सीट से भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story