×

Himachal CM Oath Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल-प्रियंका सहित कई बड़े नेता मौजूद

Himachal CM Oath Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू (​Sukhwinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।

aman
Written By amanReport Jugul Kishor
Published on: 11 Dec 2022 9:00 AM GMT (Updated on: 11 Dec 2022 9:16 AM GMT)

Himachal CM Oath Ceremony Live: सुखविंदर सिंह सुक्खू (​Sukhwinder Singh Sukhu) हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पहली बार राज्य को उपमुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

इससे पहले, शनिवार शाम राजधानी शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM of Chhattisgarh Bhupesh Baghel) और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) भी थे। मीटिंग में पार्टी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक (Congress Legislature Party Meeting) में लंबी चर्चा के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हुआ।

NO MORE UPDATES
aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story