Jharkhand सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में अब तक 11 की मौत, जांच जारी

Excise Constable Recruitment: उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती के दौरान स्टूडेंट्स की मौत ने सब को हिला के रख दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Sonali kesarwani
Published on: 2 Sep 2024 3:44 AM GMT (Updated on: 2 Sep 2024 3:50 AM GMT)
Jharkhand सिपाही भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में अब तक 11 की मौत, जांच जारी
X

source: social media 

Jharkhand में हुए आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी जानकारी निकल के सामने आ रही है। जिसमें मौत का आंकड़ा 8 से बढ़कर 11 हो गई है। पुलिस ने खुद इस बात की जानकारी दी है। झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन अमोल विनुकांत होमकर ने कहा, 'झारखंड आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए राज्य में सात केंद्र बनाए गए थे। दुर्भाग्य से आबकारी कांस्टेबल भर्ती अभियान के दौरान फिजिकल टेस्ट के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई। इस मामले की जांच जारी है।'

झारखण्ड से उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती का मामला सामने आया है। जहां कल यानी 1 सितंबर तक सिपाही भर्ती दौड़ परीक्षा के दौरान 8 स्टूडेंट्स की मौत हुई थी। वहीं अब मरने वाले स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ गई है। उस परीक्षा में 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स बेहोश हो गए थे। अस्पताल की तरफ से डॉ. आरके रंजन फिजिकल टेस्ट के दौरान युवाओं की मौत का कारण किसी दवा का सेवन करना बताया है। मीडिया से बातचीत में डॉ. रंजन ने कहा कि अभी हम मौत का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में इसका कारण सांस फूलना सामने आया है।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लक्षण देख कर यही कहूंगा कि इन युवाओं की सहनशक्ति बढ़ाने के लिए उन्हें बेहोश करने वाली दवा दी गई थी, जिसकी ज्यादा डोज के कारण मौत हो सकती है। फिलहाल उन्होंने इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी न होने की बात कही है।

झारखण्ड पुलिस ने मामले पर क्या कहा

झारखण्ड पुलिस के अधिकारीयों ने कहा कि झारखंड में उत्पाद शुल्क कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि झारखंड उत्पाद शुल्क कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षाओं के तहत शारीरिक परीक्षण रांची, गिरिडीह, हज़ारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के 7 केंद्रों में चल रही थी। फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है।

सीएम हेमंत सोरेन ने क्या कहा

झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि भर्ती दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की मौत और बेहोशी के मामले पर हम जाँच कर रहे हैं। CM के आदेश के बाद शनिवार से भर्ती दौड़ का समय बदलकर सुबह साढ़े चार बजे कर दिया गया है। अब ये फिजिकल टेस्ट सुबह 9 बजे से न शरू होकर सुबह 4.30 बजे शुरू होगा। आपको बता दें कि अस्पताल से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि बहुत सारे युवाओं को बिस्तरों की कमी के कारण फर्श पर ही बिना कोई कपड़ा बिछाए लेटा रखा है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story