×

विरोध के बाद मिली अनुमति- अब पूर्णिया में बनेगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, फहरेगा सबसे लंबा तिरंगा

By
Published on: 16 Aug 2016 4:48 AM GMT
विरोध के बाद मिली अनुमति- अब पूर्णिया में बनेगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, फहरेगा सबसे लंबा तिरंगा
X

पटनाः बिहार के पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस पर सबसे बड़ा तिरंगा फहराने की अनुमति मिल गई है। अब पूर्णिया में 21 अगस्‍त को सबसे बड़ा तिरंगा फहराने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनेेगा। इससे पहले 15 अगस्‍त को यह तिरंगा फहराने का कार्यक्रम था जिस पर प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पूर्णिया में जमकर विरोध हुआ। जिसके चलते फिर से झंडा फहराने की अनु‍मति मिल गई है।

पूर्णिया डीआईजी उपेन्द्र कुमार सिन्हा और पूर्णिया एसपी निशांत तिवारी ने पहल कर 7100 मीटर देश का सबसे लंबा झंडा फहराने की अनुमति दे दी है। यह कार्यक्रम अगले रविवार 21 अगस्त को रखा गया है ।

क्‍या था पूरा मामला

-पूर्णिया के कोशी आलोक प्रोडक्शन के सुनील सुमन 15 अगस्त को 7.1 किमी लंबा तिरंगा फहराने वाले थे।

-यह सबसे लंबा तिरंगा होता। दर्जियों ने झंडे को सिल कर तैयार कर दिया था।

-मानव श्रृंखला के जरिए इसे फहराने की योजना थी।

-प्रशासन ने पहले न सिर्फ अनुमति दी थी,बल्कि सहयोग भी कर रहा था।

-स्कूली बच्चे इस झंडे को थामने के लिए उत्साहित थे। मगर ऐन मौके पर डीएम ने मना कर दिया।

पूर्णिया के लोग हुए मायूस

-एक ओर पटना और जहानाबाद में तिरंगा यात्रा को निकालने की प्रशासन ने अनुमति दी।

-लेकिन पूर्णिया में 15 अगस्त को निकालने की पहले दी गई अनुमति को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया।

-इससे लोगों मे काफी गुस्सा दिखा। लोगों के गुस्‍से और विरोध के चलते प्रशासन ने अपना मन बदल दिया।

-डीआईजी और एसएसपी की पहल के चलते इसकी अनुमति मिल गई है।

क्‍या कहना था प्रशासन का

-पूर्णिया प्रशासन से जब इस पर सवाल पूछा गया तो प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा झंडा बनाने का एक मानक तय है।

-इस यात्रा में तिरंगा के मानक को ध्यान में नहीं रखा गया।

-इसी कारण से इस यात्रा को निकाले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

Next Story