×

अभी-अभी अगवा किये गये 20 भारतीयों के लिए आई ये बड़ी खबर, मचा हड़कंप

समुद्री डाकुओं ने अगवा किए गए 19 भारतीयों को नाइजीरिया तट के पास छोड़ दिया है। इसमें से एक भारतीय की मौत भी हो चुकी है। बता दे कि 15 दिसंबर 2019 को अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास जलपोत से 20 भारतीयों को क्रू मेम्बर्स समेत समुद्री डाकुओं ने अगवा कर लिया था।

Aditya Mishra
Published on: 19 Jan 2020 11:35 AM GMT
अभी-अभी अगवा किये गये 20 भारतीयों के लिए आई ये बड़ी खबर, मचा हड़कंप
X

नई दिल्ली: समुद्री डाकुओं ने अगवा किए गए 19 भारतीयों को नाइजीरिया तट के पास छोड़ दिया है। इसमें से एक भारतीय की मौत भी हो चुकी है। बता दे कि 15 दिसंबर 2019 को अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास एमटी ड्यूक वाणिज्यिक जलपोत से 20 भारतीयों को क्रू मेम्बर्स समेत समुद्री डाकुओं ने अगवा कर लिया था। उनकी कैद में एक भारतीय की मौत हो चुकी है।

भारत सरकार ने अगवा किये भारतीयों को रिहा करने के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी थी। अब जबकि सभी अगवा किये गये भारतीयों को डाकुओं ने रिहा कर दिया है तो इस पर भारत की तरफ से नाइजीरियन अथारिटी का सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया गया है।

ये भी पढ़ें...45 दिन बाद डाकुओं ने छोड़ा, खाने में देते थे कुत्ते-बंदर का गोश्त

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले तीन दिसंबर 2019 को नाइजीरिया के समुद्री तट के पास एक वाणिज्यिक पोत से समुद्री डाकुओं द्वारा 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया गया था। जिन्हें बाद में नाइजीरिया सरकार के दवाब में डाकुओं ने वापस छोड़ दिया था।

समुद्री डाकुओं के समूह ने बोन्नी द्वीप के पास हांगकांग के झंडे वाले पोत से भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया था। नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने ट्वीट किया था , ‘नाइजीरियाई नौसेना और पोत परिवहन कंपनी ने तीन दिसंबर को एमटी नेव कॉन्स्टोलेशन से बंधक बनाए गए 18 भारतीय नागरिकों को छुड़ाए जाने की पुष्टि की है. उन्हें सुरक्षित छुड़ाने में योगदान देने वालों का शुक्रिया।’

मिशन ने भारतीयों के अपहरण का मामला नाइजीरियाई सरकार के सामने उठाया था। क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली वैश्विक एजेंसी ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ के अनुसार पोत पर समुद्री डाकुओं ने तीन दिसंबर को कब्जा कर लिया था और 18 भारतीयों समेत 19 लोगों का अपहरण कर लिया था।

ये भी पढ़ें...‘चीन के साथ अगला बड़ा संघर्ष हिंद महासागर को लेकर होगा’

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story