×

2022 Dussehra in Delhi: दिल्ली का दशहरा सबसे फेमस, घूमने जाएं तो न करें चीजों को मिस

2022 Dussehra in Delhi: नवरात्रि के दसवें दिन रावण वध का परंपरा रहा है। दशहरा को कई नामों से जानते हैं, जिनमें दुर्गा पूजा या दशहरा सबसे पॉपुलर नाम है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 4 Oct 2022 4:05 AM GMT (Updated on: 4 Oct 2022 4:05 AM GMT)
Dussehra in Delhi
X

Dussehra in Delhi (Image: Social Media)

2022 Navratri in Delhi: नवरात्रि के दसवें दिन रावण वध का परंपरा रहा है। नवरात्रि को कई नामों से जानते हैं, जिनमें दुर्गा पूजा या दशहरा सबसे पॉपुलर नाम है। आपको दशहरा के मौके पर दिल्ली के कुछ फेमस चीज़ों को मिस नहीं करना चाहिए। दरअसल दशहरा भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक दशहरा है और विशेष रूप से दिल्ली में। तो आइए जानते हैं कि दशहरा के मौके दिल्ली के किन चीजों को मिस नहीं करना चाहिए:

दिल्ली में रावण दहन (Ravan Dehan in Delhi)

दशहरा यानी बुराई पर अच्छाई की जीत। दरअसल दशहरा इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। दरअसल अगर आप दिल्ली से हैं तो रावण दहन देखने के लिए आपकी रामलीला मैदान जाना चाहिए क्योंकि यहां दुनिया भर से लोग रावण दहन देखने आते हैं। यहां राम की एक पौराणिक कथा की झलक एल, डांस, म्यूजिक और बाद में रावण दहन यानी रावण, उसके पुत्र मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाते हैं और लोग जय श्री राम के जाप के साथ पटाखों जलाकर जश्न मनाते हैं। रामलीला मैदान के अलावा रामलीला देखने के लिए आप दिल्ली के और भी कई स्थान पर जा सकते हैं। जैसे:

रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति,

सुभाष मैदान में श्री धार्मिक लीला समिति,

श्रीराम भारतीय कला केंद्र 1, कोपरनिकस मार्ग पर,

लाल किला लॉन में नव श्री धार्मिक लीला समिति,

लाल किला मैदान में लव-कुश रामलीला समिति,

डीडीए ग्राउंड, एनएसपी, पीतमपुरा

द्वारका ग्राउंड सेक्टर 10

दिल्ली डांडिया नाइट्स

नवरात्रि में डांडिया नाइट्स (Dandiya Nights) और गरबा काफी फेमस है। हालांकि डांस और म्यूजिक के बिना कौन सा त्योहार है? आप दिल्ली में हर साल कुछ खूबसूरत डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है, जिसमें बॉलीवुड सॉन्ग पर लोग थिड़कते हैं। यहां लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आते हैं और उत्सव में भाग लेते हैं।

दुर्गा पूजा में हो शामिल

दरअसल दुर्गा पूजा एक खूबसूरत परंपराओं और रीति-रिवाजों का एक हिस्सा है, जिसमें लोग विशाल मां देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं और नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करते हैं। दरअसल यह दिल्ली में चारों ओर आयोजित किया जाता है और जिसे हम सभी पंडाल कहते हैं। बता दे इन पंडालों में हर जगह से बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। बता दे दिल्ली में काली मंदिर, कश्मीर गेट, आरामबाग दुर्गा पूजा समिति में दुर्गा पूजा सबसे अधिक पॉपुलर है।

दिल्ली दहशरा मेला में शॉपिंग

दशहरा के मौके पर दिल्ली के बाजारों में शॉपिंग भी बहुत ही रोमांचक और बहुत मजेदार होता है। दरअसल दिल्ली के ये बाजार: चांदनी चौक, लाजपत नगर, सरोजिनी मार्केट, खान मार्केट बेहद लोकप्रिय हैं। बता दे ये मार्केट रेशमी वस्त्र, हस्तशिल्प, कठपुतली, कलाकृतियां, स्ट्रीट फूड आदि के लिए जाने जाते हैं, हालांकि इन बाजारों में अक्सर भीड़ रहती है, लेकिन त्योहारों के दौरान बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में शानदार खरीदारी के लिए नई दिल्ली में पैसिफिक मॉल और डीएलएफ एम्पोरियो को देखना न भूलें।

स्ट्रीट फूड

दशहरा के मौके पर आप दिल्ली के स्ट्रीट फूड का आनंद जरूर लें। दरअसल दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं दिल्ली को सभी फूड लवर द्वारा हेवेन माना जाता है। आप यहां गोलगप्पे, छोले भटूरे, परांठे, फालूदा, कबाब आदि जैसे टेस्टी और मुंह में पानी लाने वाले कुछ स्ट्रीट फूड को जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा,आप रामलीला मैदानों में भी कई सारे फूड स्टॉल लगाए जाते हैं जिसे आपको ट्राई करना चाहिए। दरअसल दिल्ली में दशहरे की भावना पहले दिन से ही आ जाती है क्योंकि लोग बहुत उत्साहित होते हैं और देवी-देवताओं को प्रार्थना और मिठाई खिलाते हैं। बुराई पर विजय के इस मौसम के दौरान, आप दिल्ली में कई चीजों को एंजॉय कर सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story