×

Ravan Dahan Date Time: दशहरे पर अच्छाई के मार्ग पर चलने का लीजे संकल्प, इस साल बहुत शुभ संयोग

2022 Dussehra Muhurat Ravan Dahan: दशहरा 2022 में भक्त विशेष पूजा करेंगे और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाएंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Oct 2022 11:52 AM GMT
Dussehra 2022
X

दशहरा 2022 (फोटो- सोशल मीडिया)

2022 Dussehra Muhurat Ravan Dahan: हर साल दशहरे का त्योहार अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है जोकि नौ दिन की नवरात्रि के बाद दसवें दिन आता है। हिंदू शास्त्रों में वर्णित कथाओं के मुताबिक, लंकापति रावण ने सीता का हरण किया था और भगवान राम माता सीता को लेने जब लंका पहुंचे, तो उन्होंने इसी तिथि पर रावण का वध किया। तब से ही दशहरे का दिन भगवान राम की जीत और बुराई की हार के रूप में मनाया जाता है। यह भी माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने नौ दिनों की लंबी लड़ाई के बाद महिषासुर जैसे भयानक राक्षस का वध किया था।

दशहरे पर जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। इस साल दशहरा के पर्व को लेकर ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस साल दशहरा पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों की वजह से इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। आइए आपको बताते हैं इन शुभ संयोंगों और पूजन मुहूर्त के बारे में।

दशहरा 2022: तिथि और शुभ समय

इस साल 2022 में दशहरा 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। दशहरा पूजा दोपहर 02:07 से दोपहर 02:54 के बीच की जा सकती है। दुर्गा विसर्जन मुहूर्त सुबह 6:16 बजे से 8:37 बजे तक है।

दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग-

श्रवण नक्षत्र शुरू - अक्टूबर 04, 2022 को 10:51 PM बजे।

श्रवण नक्षत्र खत्म - अक्टूबर 05, 2022 को 09:15 PM बजे।

दशहरा पूजन का शुभ मुहूर्त-

विजय मुहूर्त - 02:07 PM से 02:54 PM

अवधि - 00 घण्टे 47 मिनट्स

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story