×

ITBP के जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस, माइनस 25 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा

इस ठंड के मौसम में भी अगर सच्ची देशभक्ति का जोश देखना है तो कोई भातीय जवानों से सीखे। ITBP के जवानों ने लद्दाख में तिरंगा फ़हराया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने -25 डीग्री में बर्फ से ढके चादरों पर तिरंगा फहराया।

Monika
Published on: 26 Jan 2021 5:09 AM GMT
ITBP के जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस, माइनस 25 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा
X
गणतन्त्र दिवस: ITBP जवानों का देश के प्रति प्रेम, हाड़ कंपाने वाली ठंड में फहराया तिरंगा

नई दिल्ली : इस ठंड के मौसम में भी अगर सच्ची देशभक्ति का जोश देखना है तो कोई भातीय जवानों से सीखे। ITBP के जवानों ने लद्दाख में तिरंगा फ़हराया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने -25 डीग्री में बर्फ से ढके चादरों पर तिरंगा फहराया।

देश के लिए आज का दिन काफी महत्व रखता है। भारत आज अपना 72 वां गणतन्त्र दिवस मना रहा है। इस सर्द भरे मौसम में आज राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक परेड होती है, जिसमें भारत अपनी ताकत का अहसास दिलाता है।

गणतंत्र दिवस

राफेल लड़ाकू विमानों का सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

आज के दिन के लिए विशेष तैयारियों की गई हैं। इस मौके पर भारत पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ T-90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमानों समेत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

राफेल

कम लोग होंगे शामिल

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार गणतंत्र दिवस परेड को छोटा किया गया है और इस बार समारोह में भी कम लोग शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस

ये भी पढ़ें: जानिए 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, क्या है इसका इतिहास

राजपथ में परेड में बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने भी हिस्सा लिया। इस टुकड़ी में बांग्लादेश के 122 जवान शामिल हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के पचास साल पूरे होने पर बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की टुकड़ी परेड में शामिल हुई है ।

गणतंत्र दिवस

ये भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस: जानें क्या होता है वर्टिकल चार्ली? आज परेड में करतब दिखाएगा राफेल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story